भारत और पुर्तगाल के बीच हुए 11 द्विपक्षीय समझौते

Webdunia
रविवार, 25 जून 2017 (00:41 IST)
लिस्बन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुर्तगाल यात्रा के दौरान नई दिल्ली और लिस्बन ने आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में शोध को बढ़ावा देने के लिए 40 लाख यूरो के संयुक्त कोष की घोषणा की। मोदी ने आतंकवाद से मुकाबले, अंतरिक्ष एवं जलवायु अध्ययन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर अपने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा से गहन वार्ता की।
 
11 द्विपक्षीय समझौतों पर दस्तखत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी और कोस्टा ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में पिछले छह महीने में काफी प्रगति हुई है। बाहरी अंतरिक्ष, दोहरे कराधान से बचाव, नैनो प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक संबंधों में सुधार, युवा एवं खेल, उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान, पुर्तगाल-भारत व्यापार केंद्र एवं इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स में सहयोग जैसे क्षेत्रों में समझौते हुए।
 
पुर्तगाल की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने आज व्यापक चर्चा की। पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था में फिर से आई तेजी और भारत की ठोस वृद्धि ने हमें साथ बढ़ने का सुनहरा मौका दिया है। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के बाबत मोदी ने 40 लाख यूरो के एक संयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कोष की स्थापना की घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि हमारे आर्थिेक संबंध उन्नति की ओर हैं और वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी एवं मानव संसाधनों के सुगम प्रवाह के लिए हम और प्रयास कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ हमारे सहयोग को गहरा बनाने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में स्थाई सदस्यता पाने के लिए भारत की ओर से की जा रही कोशिशों में 'लगातार समर्थन' किए जाने को लेकर पुर्तगाल का शुक्रिया भी अदा किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More