बड़ा खतरा, मुंबई समेत दुनिया के 3 बड़े शहरों को 2050 तक निगल लेगा समंदर

Webdunia
बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (15:12 IST)
नई दिल्ली। हाल ही में हुए एक शोध में दावा किया गया है कि समुद्र का बढ़ता जलस्तर वर्ष 2050 तक पूर्व में अनुमानित संख्या से तीन गुना अधिक आबादी को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पूरी तरह खत्म हो सकती है। शोध के अनुसार, मुंबई ही नहीं, चीन का शंघाई, मिश्र का अलेक्जेंड्रिया भी 2050 तक पानी में डूब जाएगा।
 
न्यू जर्सी स्थित 'क्लाइमेट सेंट्रल' द्वारा किए गए इस शोध को 'नेचर कम्यूनिकेशंस' नाम की पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। शोध के अनुसार, वर्तमान में लगभग 15 करोड़ लोग ऐसी भूमि पर रह रहे हैं जो मध्य शताब्दी तक हाई टाइड की जद में होगी।
 
नए अनुमान के मुताबिक भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के पूरी तरह खत्म होने का खतरा है। खासकर शहर के निचले किनारे को सबसे ज्यादा खतरा है।
 
द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लेखकों ने सैटेलाइट रीडिंग के आधार पर भूमि की ऊंचाई की गणना का एक अधिक सटीक तरीका विकसित किया है, जो बड़े क्षेत्रों पर समुद्र-स्तर के प्रभाव के आकलन का एक मानक तरीका है, और पाया कि पिछली संख्याएं हकीकत से बहुत ज्यादा दूर थीं। 
चित्र सौजन्य : न्यूयॉर्क टाइम्स 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

सबसे बडा सवाल, क्‍या भाजपा वर्ष 2014 को जम्‍मू कश्‍मीर में दोहरा पाएगी

यूपी में हमले भेड़िए ने किए या नहीं, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच पर रिपोर्ट

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

अगला लेख
More