Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मौनो कोइविस्तो का निधन

हमें फॉलो करें फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मौनो कोइविस्तो का निधन
हेलसिंकी , शनिवार, 13 मई 2017 (12:05 IST)
हेलसिंकी। शीतयुद्ध के दौरान फिनलैंड के आखिरी राष्ट्रपति रहे मौनो कोइविस्तो का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष के थे। मौनो ने नोर्डिक राष्ट्र को अपने विशाल पूर्वी पड़ोसी देश सोवियत संघ से मुक्त करवा यूरोपीय संघ में शामिल किया था।
 
फिनलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि मौनो का निधन शुक्रवार को हेलसिंकी के एक अस्पताल में हुआ। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। मौनो की पत्नी ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वे अल्जाइमर से गंभीर रूप से पीड़ित हैं और उनकी देखभाल अब घर पर नहीं की जा सकती।
 
कोइविस्तो 1982 से 1994 तक 6 साल देश के राष्ट्रपति रहे और फिनिश लोगों के बीच वे खासे लोकप्रिय थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व और पश्चिम दोनों देशों के साथ करीबी संबंध बनाए रखे। मौनो के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने किया 'तेजस' से मिसाइल परीक्षण, अब दुश्मन की खैर नहीं