तालिबान हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान पहुंचीं मलाला यूसुफजई

Webdunia
गुरुवार, 29 मार्च 2018 (08:24 IST)
इस्लामाबाद। लड़कियों की शिक्षा और उनके अधिकारों की वकालत करने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई फिर अपने वतन पाकिस्तान आई है। अधिकारियों का कहना है कि 2012 में हुई तालिबान हमले के बाद वह पहली बार अपने देश वापस लौटी है।
 
इस यात्रा के बारे में सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके कार्यक्रमों और अन्य जानकारियों को गोपनीय रखा गया है। आशा की जा रही है कि इस चार दिवसीय यात्रा पर मलाला प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी से भी मिलेंगी।
 
स्थानीय टीवी चैनलों पर आयी तस्वीरों के मुताबिक, 20 वर्षीय मलाला अपने माता-पिता के साथ इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर आईं।
 
9 अक्टूबर 2012 को स्वात घाटी में तालिबान के बंदूकधारियों ने मलाला की स्कूल बस रोकी और उसमें घुसकर सवाल किया 'मलाला कौन है?' जवाब मिलने पर उन्होंने उसे गोली मार दी। इस घटना ने लड़कियों की शिक्षा की पुरजोर वकालत करने वाली मलाला के दुनिया भर में मानवाधिकारों का प्रतीक बना दिया।घटना के बाद मलाला ब्रिटेन चली गई जहां उनका इलाज बर्मिंघम में हुआ और उसने अपनी स्कूली शिक्षा भी वहीं पूरी की।
 
मलाला 2014 में सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली व्यक्ति बनीं। वह फिलहाल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More