रूस में Lockdown, कोरोनासंक्रमण से 1123 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (16:24 IST)
मॉस्को। रूस में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़कर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1 हजार 123 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही रूस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख 33 हजार 898 हो गई है। बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 
 
रूस की सरकार ने 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक अधिकांश राज्य संगठनों और निजी व्यवसायों का संचालन निलंबित कर दिया है। इस दौरान अधिकांश स्टोर, किंडरगार्टन, स्कूल, जिम और मनोरंजन स्थल बंद रहेंगे, जबकि रेस्तरां और कैफे केवल टेकआउट या डिलीवरी के लिए खुले रहेंगे।
 
इसके साथ ही खाद्य भंडार, फार्मेसियां और प्रमुख बुनियादी ढांचे का संचालन करने वाली कंपनियां खुली रह सकती हैं। संग्रहालयों, थिएटरों, कॉन्सर्ट हॉल आदि स्थानों पर पहुंच सीमित रहेगी। ऐसे लोगों को टीके लगवाने का प्रमाण पत्र पेश करना होगा। प्रतिबंधों की यह स्थिति 7 नवंबर के बाद बनी रहेगी।
 
पु‍तिन सरकार ने बढ़ते संक्रमण और मौतों के लिए टीकाकरण की धीमी गति को जिम्मेदार ठहराया है। देश के लगभग 146 मिलियन लोगों में से केवल 49 मिलियन लोगों को ही टीके की दोनों खुराक लगाई गई हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More