Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

नाइजीरियाई शेवरॉन केंद्र में बम विस्फोट, निर्यात बंद

हमें फॉलो करें नाइजीरियाई शेवरॉन केंद्र में बम विस्फोट, निर्यात बंद
लागोस , शनिवार, 14 मई 2016 (13:07 IST)
लागोस। नाइजीरिया में एक अन्य शेवरॉन केंद्र के निकट विस्फोट की घटना हुई। आतंकवादियों के इस ताजा हमले के बाद अफ्रीका के सबसे बड़े पेट्रोलियम पदार्थ उत्पादक देश में उत्पादन रोकना पड़ा।

 
एक्जॉन मोबिल ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी अफ्रीकी देश के सबसे बड़े कच्चे तेल के ग्रेड 'क्वा आइबो क्रूड' की एक पाइपलाइन की ड्रिलिंग रिग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वहां उत्पादन रोकना पड़ा जिससे कंपनी को नाइजीरिया के आर्थिक संकट में इजाफा होने की आशंका है। कंपनी ने खुद को कॉन्ट्रैक्चुअल एक्सपोर्ट ऑब्लिगेशन से बचाने के लिए इसे एक अप्रत्याशित घटना घोषित किया है।
 
पिछले हफ्ते ही शेवरॉन के एक प्लेटफॉर्म और एक पाइपलाइन पर हमला हुआ था जिसके कारण नाइजीरिया का तेल उत्पादन पहले से घटकर 20 साल के निचले स्तर यानी प्रस्तावित 22 लाख बैरल प्रतिदिन की अपेक्षा 16 लाख बैरल प्रतिदिन से भी कम हो गया। इसकी वजह से बुधवार को बोनी लाइट क्रूड पर शेल को अप्रत्याशित घटना की घोषणा करनी पड़ी।
 
उसी दिन आतंकवादी घटना के कारण बोंगा तेलक्षेत्र तट से शेल को अपने कर्मचारियों को हटाना पड़ा था, बहरहाल वहां उत्पादन जारी है। फरवरी में बम विस्फोट की घटना के बाद शेल का फोर्काडॉस निर्यात टर्मिनल बंद पड़ा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांप और इंसान ने एकदूजे को काटा, महिला पहुंची कोबरा के साथ अस्पताल...