वॉशिंगटन पोस्ट का सर्वे, अमेरिका में अगर आज चुनाव हों तो लोगों की पहली पसंद हैरिस होंगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (14:33 IST)
Kamala Harris will be first choice: 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने अपने सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर वॉशिंगटन में यह जानकारी दी है कि अगर अमेरिका में आज चुनाव होते हैं तो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस लोगों की पहली पसंद होंगी।

ALSO READ: US Election : अमेरिका में दिलचस्प हुआ चुनाव, कमला हैरिस ने लोकप्रियता में हासिल की बढ़त, डोनाल्ड ट्रंप को छोड़ा पीछे
 
हैरिस की लोकप्रियता बढ़ी : अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने गुरुवार को कहा कि बाइडन के चुनाव से अपना नाम वापस लेने के बाद से अब तक हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 2 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किए हैं और रविवार तक वे आगे दिखाई दे रही हैं।

ALSO READ: कमला हैरिस बनीं राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए अर्हता प्राप्त करने वाली एकमात्र डेमोक्रेटिक उम्मीदवार
 
हैरिस सबसे पसंदीदा उम्मीदवार होंगी : खबर में कहा गया है कि आज राष्ट्रपति चुनाव हों तो हमारे सर्वेक्षण के अनुसार हैरिस सबसे पसंदीदा उम्मीदवार होंगी। समाचार पत्र के अनुसार हैरिस ने विस्कांन्सिन और पेंसिल्वेनिया में बढ़त बना ली है तथा मिशिगन में ट्रंप उनसे 1 प्रतिशत से भी कम अंतर से आगे हैं।

ALSO READ: US President Election 2024: धन लक्ष्मी बनीं कमला हैरिस, एक सप्ताह में ही चंदे में मिले 200 मिलियन डॉलर
 
समाचार पत्र ने कहा कि हमारे सर्वेक्षण के अनुसार अगर आज चुनाव हो जाएं और हर राज्य में पिछले औसत के अनुसार मतदान होता है तो हैरिस इलेक्टोरल कॉलेज टैली में ट्रंप से पीछे हैं। फिर भी हैरिस के पास डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में राष्ट्रपति पद के लिए अधिक संभावनाएं हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

एमपी- छत्तीसगढ़ के बाद अब महाराष्ट्र के इस शहर में लहराया फिलिस्तीनी झंडा

लेबनान में जनाजों में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी और बैटरी फट रहे, 20 मौतें, 450 घायल

फोन की जगह पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिज्बुल्लाह

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

अगला लेख
More