जापान में शक्तिशाली तूफान 'त्रामी' के कहर से ढाई लाख लोग प्रभावित, कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (01:01 IST)
टोक्यो। जापान में रविवार को शक्तिशाली तूफान त्रामी के कहर को देखते हुए तोक्यो सहित कई इलाकों के लिए उड़ानों और ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। तूफान त्रामी की जद में समूचा दक्षिण पश्चिम जापान है और इसके चलते दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के मियाजाकी में बाढ़ आ गई है।


राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार शिकोकू द्वीप के तोकुशिमा शहर में 2,50,000 से अधिक लोगों समेत बड़े भू-भाग में रह रहे लाखों लोगों को वहां से हटाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अनुसार दक्षिण जापान में कम से कम 51 लोग घायल हुए हैं।

टोक्यो के नरीटा और हानेडा सहित समूचे जापान में प्रमुख हवाईअड्डों से कई उड़ानें रद्द कर दी गई। शनिवार को आए तूफान ने दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में बिजली के तारों को तहस-नहस कर दिया।

तूफान त्रामी के रविवार देर रात तक तोक्यो पहुंचने की संभावना है और सोमवार तक यह उत्तरी जापान पहुंचेगा। तूफान को देखते हुए बुलेट ट्रेनों और अन्य ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बल्ले-बल्ले, 8 लाख रुपए देगी योगी सरकार

खुशखबरी! EPFO की पेंशन में हो सकता है इजाफा, जानिए कितनी मिल सकती है Pension

क्या है ASL सिक्योरिटी, जो RSS चीफ मोहन भागवत को मिली?

कौन हैं यूलिया वाविलोवा, Telegram CEO पावेल दुरोव की माशूका या मोसाद एजेंट?

ममता बनर्जी गरजीं, बलात्कारियों को मिलेगी मौत की सजा, बंगाल में बनेगा कानून

सभी देखें

नवीनतम

नदी जोड़ो अभियान में बड़ी भूमिका निभा रहा मध्यप्रदेश : मोहन यादव

महाराष्ट्र चुनाव में सत्तारूढ़ दल को भारी न पड़ जाए शिवाजी महाराज की प्रतिमा का विवाद

सपा की टोपी लाल, लेकिन कारनामे हैं काले : योगी आदित्यनाथ

Train Cancelled : गुजरात बारिश से 90 ट्रेनें रद्द, 40 हजार यात्री नहीं कर पाए यात्रा, अब रेलवे करेगा रिफंड

पंजाब में पार्टी चिह्न पर नहीं लड़े जाएंगे पंचायत चुनाव

अगला लेख
More