कौन हैं ब्रिटिश पॉडकास्टर Jay Shetty, किस बेस्‍टसेलर किताब से हुए बदनाम और आ गए विवादों में?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 मार्च 2024 (13:06 IST)
Jai Shetty Fake Monk Story : जिंदगी के सबक सिखाने वाले फेमस लाइफ कोच और ब्रिटिश पॉडकास्टर जय शेट्टी विवादों मे आ गए हैं। कुछ ही समय में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ गिरकर जमीन पर आ गया है।

आरोप है कि जय शेट्टी स्पिरिचुअल आइडेंटिटी का इस्तेमाल कर बड़ी फॉलोइंग बना ली। वे कोई सेल्फ हेल्प गुरु नहीं हैं, बल्‍कि अपनी गाइडेंस के बदले वे लोगों से बड़ी रकम डिमांड करते हैं। बता दें कि जय शेट्टी की आधिकारिक वेबसाइट ने दावा किया है कि स्कूली दिनों के दौरान जय शेट्टी ने भारत में भिक्षुओं के साथ रहकर छुट्टियां और लंबा वक्‍त बिताया था और खुद को उनके ज्ञान में डुबो दिया था।

क्‍या है द गार्जियन की रिपोर्ट में : द गार्जियन की रिपोर्ट में जय शेट्टी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटिश पॉडकास्टर ने अपनी किताब में दावा किया है कि ग्रेजुएशन होने के बाद उन्होंने एक भिक्षु के रूप में जीवन बिताया था। तीन साल बाद उन्होंने महसूस किया कि उनका उद्देश्य भिक्षु का जीवन जीना नहीं है, बल्कि दुनिया के साथ ज्ञान साझा करना है। इसके बाद वह लोगों के सामने आए और उनके जीवन में बदलाव आया। इसके बाद वे बहुत तेजी से प्रसिद्ध होते चले गए।

साहित्यिक चोरी के भी आरोप : रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जय शेट्टी वर्षों से साहित्यिक चोरी के आरोपों से जूझ रहे हैं। शेट्टी के कई ऑरिजनल वीडियो पहले से मौजूद साम्रगी और सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित थे, जो कई साल पहले ही वायरल हो गए थे। साल 2019 में यूट्यूबर निकोल आर्बर ने जय शेट्टी द्वारा शेयर की गई कहानियों के पीछे के सोर्स का खुलासा किया था, जिसके बाद शेट्टी ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम से अपने 100 से ज्‍यादा पोस्ट हटा लिए थे।

डिग्री लेने की बात झूठी : इतना ही नहीं, रिपोर्ट में एक बिजनेस स्कूल से डिग्री लेने की बात भी झूठी निकली है। दरअसल, ये बिजनेस स्कूल संबंधित विषय में डिग्री नहीं देता है। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि शेट्टी अपनी आध्यात्मिक पहचान का इस्तेमाल धन कमाने के लिए करते हैं। साथ ही शेट्टी इस्कॉन का उल्लेख नहीं करते हैं, इसके बजाय वे खुद को वैदिक भिक्षु बताते हैं।

कौन है जय शेट्टी : जय शेट्टी भारतीय मूल के इंफ्लुएंसर और ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर हैं। उनकी उम्र 36 साल है। वह लंदन में पैदा हुए थे और बिजनेस स्कूल गए थे। वह ऑन पर्पस पॉडकास्ट की मेजबानी करते हैं, जिसमें कई बड़े लोग शामिल हैं। जय शेट्टी मिशेल ओबामा, किम कार्दशियन, दीपक चोपड़ा, रसेल सीमन्स, कोबे ब्रायंट और टिम फेरिस का इंटरव्यू कर चुके हैं। उन्हें 2017 में फोर्ब्स 30 अंडर 30 में भी शामिल किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। जय शेट्टी सर्टिफिकेशन स्कूल भी चलाते हैं, जहां अनुशासन सीखाने के बदले हजारों डॉलर कमाते हैं। यूट्यूब पर उनके 4.73 मिलियन सब्स्क्राइबर हैं।
Edited by Navin Rangiyal
Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More