इरमा से सहमा फ्लोरिडा, 50 लाख लोगों को हटाया

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (15:13 IST)
वाशिंगटन। पांचवीं श्रेणी के शक्तिशाली तूफान इरमा के राज्य की ओर बढ़ने की खबरों के बीच तटीय फ्लोरिडा में रहने वाले 50 लाख से ज्यादा लोगों को स्थान खाली करने को कहा गया है।
 
अधिकारियों ने कहा कि इरमा के रविवार को फ्लोरिडा पहुंचने का अंदेशा है और जिस तरह का इसका वेग है, यह समूचे फ्लोरिडा और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है।
 
फ्लोरिडा में अधिकारियों ने 56 लाख लोगों को स्थान खाली करने का आदेश दिया है। यह राज्य की तकरीबन एक चौथाई आबादी है। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी है कि जो लोग स्थान खाली नहीं करेंगे वे इरमा के आने के बाद बचाव सेवा की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।
 
फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख ब्रॉक लॉन्ग ने कहा कि सवाल यह नहीं कि फ्लोरिडा प्रभावित होगा। सवाल यह है कि कितनी बुरी तरह से फ्लोरिडा प्रभावित होगा।
 
लॉन्ग ने कहा कि तूफान एक बड़ा खतरा बना हुआ है जो अमेरिका और या तो फ्लोरिडा या दक्षिणपूर्वी राज्यों में तबाही मचाने जा रहा है। यह एक जटिल भविष्यवाणी है। अलबामा से उत्तर कैरोलिना तक हर किसी को इस तूफान की हलचल पर करीब से नजर रखनी चाहिए। फ्लोरिडा में हजारों भारतीय अमेरिकी रहते हैं।
 
इसके अलावा, तटीय फ्लोरिडा में इरमा के आने के बाद किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए रक्षा विभाग ने हजारों संघीय कर्मियों और कई हजार सैन्य कर्मियों की तैनाती की है।
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज इरमा के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें हाल में अमेरिका के वर्जिन द्वीपों, प्यूर्तो रिको और आसपास के द्वीपों पर तूफान के प्रभाव के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। साथ ही में उन्हें संघीय और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी दी गई। फ्लोरिडा में आपातकाल की घोषणा की गई है। 
इससे पहले भी अटलांटिक महासागर से उठे तूफानों इनग्रिड, सैंडी, आयरीन और इगोर थॉमस ने अमेरिका में भारी तबाही मचाई है। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

कारखानों में काम करने वाले 40 प्रतिशत कामगार नई नौकरी की तलाश में

पराली जलाने की घटनाएं: हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग के 24 अधिकारियों को निलंबित किया

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

बम की फर्जी सूचना देने वाले नाबालिग लड़के ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

अमित शाह बोले, कानूनों में स्पष्टता की कमी से न्यायिक हस्तक्षेप की होती है जरूरत

अगला लेख
More