इंडोनेशिया में 62 यात्रियों वाला विमान लापता, दुर्घटना की आशंका

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (19:17 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद शनिवार को श्रीविजय एयर के जेट यात्री विमान का संपर्क हवाई यातायात नियंत्रक से टूट गया। घरेलू उड़ान भर रहे इस विमान में 62 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और अपराह्न करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टॉवर से टूट गया।
 
एयरलाइन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विमान ने जकार्ता से पोंटियनाक के लिए उड़ान भरी थी जो इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थत पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी है। इस उड़ान की अवधि करीब 90 मिनट थी। इस विमान पर 56 यात्रियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
 
इरावती ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर लापता विमान की तलाश की जा रही है। जकार्ता से पोंटियनाक जाने वाले विमान की अधिकतर यात्रा जावा समुद्र के ऊपर से ही गुजरती है। अब तक लापता विमान के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।
 
वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उत्तरी जकार्ता में द्वीपों की श्रृंखला 'थाउजैंड द्वीप समूह' में मछुआरों ने शनिवार दोपहर को कुछ लोहे के टुकड़े देखे हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि ये विमान के हिस्से हो सकते हैं।
 
टीवी चैनलों की फुटेज में जकार्ता और पोंटियनाक हवाई अड्डे पर विमान में सवार यात्रियों के परिजन एवं मित्र रोते-बिलखते और प्रार्थना करते देखे गए।
 
दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह देश इंडोनेशिया में सड़क, समुद्र और वायु परिवहन सेवाओं में क्षमता से अधिक लोगों के सवारी करने और लचर सुरक्षा नियमों के चलते दुर्घटनाओं के मामले सामने आते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2018 में जकार्ता से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई थी। श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की सस्ती उड़ान सेवाओं में शामिल है जो कि दर्जनों घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More