व्हाइट हाउस के पास एक भारतीय ने खुद को लगाई आग, मौत

Webdunia
शुक्रवार, 31 मई 2019 (11:47 IST)
वॉशिंगटन। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि व्हाइट हाउस के पास 33 साल के एक भारतीय ने खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। व्हाइट हाउस के करीब मैरीलैंड में बेथेस्डा के 52 एकड़ में फैले सार्वजनिक पार्क एलिप्स में अर्नव गुप्ता ने खुद को आग लगा ली और बाद में उसकी मौत हो गई।
 
यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस ने एक बयान में कहा कि आग बुझने के बाद गुप्ता को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
 
अमेरिकी खुफिया सेवा द्वारा जारी ट्वीट के मुताबिक, 'दोपहर करीब 12.20 बजे पर गुप्ता ने 15वें और कांस्टीट्यूशन एवेन्यू के निकट एलिप्सी में खुद को आग लगा ली। खुफिया सेवा के अधिकारी मौके पर हैं और प्राथमिक उपचार में नैशनल पार्क सर्विस और यूएसपार्क पुलिस की मदद कर रहे हैं।' 
 
पुलिस ने कहा कि गुप्ता के परिवार ने बुधवार सुबह उनके लापता होने की रिपोर्ट दी थी। अधिकारियों ने तब उनकी तलाश में एक सार्वजनिक सहायता नोटिस जारी किया था।
 
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक उनके परिवार ने आखिरी बार उन्हें बुधवार सुबह करीब 9.20 बजे देखा था जब वह व्हाइट हाउस से करीब 16 किलोमीटर उत्तरपूर्व में सिंडी लेन स्थित अपने घर से निकले थे। मांटगोमरी काउंटी पुलिस ने कहा कि परिवार गुप्ता की शारीरिक और भावनात्मक कुशलता के लिए चिंतित था। वॉशिंगटन डीसी पुलिस मामले की जांच कर ही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More