Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

भाजपा की जीत से चीन चिंतित, मोदी से घबराया चीन

हमें फॉलो करें भाजपा की जीत से चीन चिंतित, मोदी से घबराया चीन
, गुरुवार, 16 मार्च 2017 (19:06 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की चर्चा विदेशों में भी हो रही है। यूपी में भाजपा की भारी जीत से चीन भी चिंतित है। चीनी मीडिया ने भाजपा की इस प्रचंड जीत को भारत चीन संबंधों के लिए खतरनाक माना है।  
 
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस जीत से मोदी की हार्डलाइनर छवि और मजबूत होगी और भारत की चीन जैसे देशों के साथ समझौता नहीं करने की नीति को मजबूती मिलेगी। 
 
चीनी मीडिया ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में भारत की घरेलू और विदेश नीति में तेजी से बदलाव आए हैं और मोदी की बढ़ती ताकत चीन के साथ संबंधों को मधुर नहीं होने देगी।
 
अंतरराष्ट्रीय पटल पर मोदी की छवि बोल्ड फैले लेने की है। दूसरे देशों के मामलों में अपने हित को प्राथमिकता देते हुए बोल्ड फैसले लिए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या यह सच है? यूपीए के कार्यकाल में ज्यादा पकड़ा गया कालाधन