भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म, संकट में फंसे श्रीलंका को भेजा 40 हजार टन पेट्रोल

Webdunia
सोमवार, 23 मई 2022 (22:00 IST)
कोलंबो। भारत ने ऋण सुविधा के तहत 40,000 टन डीजल की आपूर्ति के कुछ दिनों बाद श्रीलंका को लगभग 40,000 टन पेट्रोल भेजा है। भारत का उद्देश्य अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्ज में डूबे इस द्वीपीय राष्ट्र (श्रीलंका) में ईंधन की भारी कमी को कम करने में मदद करना है।

ALSO READ: पेट्रोल, डीजल पर घटा उत्पाद शुल्क, वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया- क्यों नहीं होगा राज्यों के हिस्से पर असर?
 
भारत ने पड़ोसी देश को ईंधन आयात करने में मदद करने के लिए पिछले महीने 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त ऋण सुविधा दी थी। श्रीलंका हाल के दिनों में अपने विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से गिरावट के बाद आयात के लिए भुगतान संकट से जूझ रहा है।

ALSO READ: पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने पर इमरान खान ने कर दी मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा
 
भारतीय उच्चायोग ने यहां एक ट्वीट में कहा कि प्रतिबद्धता पूरी हुई!! भारतीय सहायता के तहत लगभग 40,000 टन पेट्रोल आज (सोमवार को) कोलंबो पहुंचा। भारत ने शनिवार को ऋण सुविधा के तहत श्रीलंका को 40,000 टन डीजल प्रदान किया था।
 
श्रीलंका सरकार ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत को देखते हुए अपने गैर-जरूरी कर्मचारियों को घर पर रहने को कहा है। सांसदों ने संसद के अध्यक्ष से उन्हें होटलों में रहने की जगह देने को कहा है, क्योंकि वे परिवहन ईंधन के अभाव में अपने घर से संसद नहीं पहुंच पा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More