तानाशाह से मून जे इन की मुलाकात का आप पर क्या होगा असर...

Webdunia
शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (10:12 IST)
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे इन से मुलाकात की। किम ने दक्षिण कोरिया की जमीन पर कदम रखा और फिर मून को भी उत्तर कोरिया ले गए। दोनों नेताओं का यह अंदाज सभी को भा गया। आइए जानते है इस महामुलाकात का आप पर क्या होगा असर...
 
टला युद्ध का खतरा : उत्तर कोरिया जिस तेजी से परमाणु हथियार विकसित कर रहा था उसने दुनिया की नाक में दम कर दिया था। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान मिल कर भी उसकी नाक में नकेल नहीं कस पा रहे थे। इससे दुनिया पर युद्ध का खतरा मंडराने लगा था लेकिन इस मुलाकात में किम जोंग ने जिस तरह से शांति स्थापित करने का प्रयास किया उससे यह खतरा टल गया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि कोरियाई प्रायद्वीप में अब कोई जंग नहीं होगी।
 
परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम : माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाएगा। दोनों देशों के साक्षा घोषणापत्र में कहा गया है कि पूरे कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त किया जाएगा। अगर उत्तर कोरिया इस दिशा में आगे बढ़ता है तो अन्य देश भी उससे प्रेरणा ले सकते हैं। 
 
भारत पर असर : इस मुलाकात के बाद भारत समेत कई एशियाई देशों का उत्तर कोरिया के साथ व्यापार का रास्ता खुल जाएगा। अमेरिका और अन्य देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण यह देश उत्तर कोरिया से कारोबार नहीं कर पा रहे थे।
 
सबसे ज्यादा फायदा चीन को : इसका सबसे ज्यादा फायदा चीन को होगा। क्योंकि चीन को उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा हितैषी माना जाता था। चीन ने हर समय उत्तर कोरिया का विकास किया है। अब चीन 
 
कोरिया का जीवन स्तर में सुधार आएगा : इन दोनों देशों का बहुत सारा पैसा हथियारों की खरीद पर खर्च होता था। अब यह पैसा लोगों के विकास पर लगेगा। इससे यहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Waqf Board Act में बदलाव : 1995 के कानून में संशोधन, 40 बदलावों के साथ विधेयक लाएगी मोदी सरकार, जानिए क्या होगा असर

दुनिया के 4 में से 1 स्कूल ने स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर क्यों लगाया है बैन, UN की Report में चौंकाने वाला खुलासा

क्या रेपो रेट को स्थिर रखेगा RBI, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

लेबनान ने इसराइल पर की रॉकेटों की बौछार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा

Rajasthan : गर्भवती महिला को घुमाया था निर्वस्त्र, पति समेत 14 दोषियों को 7 साल की कैद

सभी देखें

नवीनतम

असम में Love Jihad मामलों में मिलेगी आजीवन कारावास की सजा, CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले- जल्द लाएंगे कानून

Weather Update : पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश से हाहाकार, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, हिमाचल में बाढ़ से 13 की मौत

अयोध्या के मंदिर नजूल की भूमि पर बने, पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- पूरे UP में आ जाएगा भूचाल

MP : सागर में दीवार गरने से 9 बच्चों की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

Waqf Board Act में बदलाव की तैयारी, 1995 के कानून में संशोधन के लिए विधेयक लाएगी मोदी सरकार, जानिए क्या होगा असर

अगला लेख
More