जेल का सॉफ्टवेअर हैक कर चुराए डेढ़ करोड़, 364 कैदियों ने अपने अकाउंट में डाला पैसा

Webdunia
रविवार, 29 जुलाई 2018 (10:15 IST)
अमेरिका के इडाडो में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 364 कैदियों ने जेल का सॉफ्टवेअर हैक कर वहां से लगभग 225000 डॉलर (लगभग 1,54,40,625 रुपए) चुरा लिए। इतना ही नहीं इनमें से पहले 50 कैदियों ने एक हजार डॉलर अपने खाते में डाल दिए जबकि शेष कैदियों के खाते में 9990 डॉलर आए।
 
समय रहते जेल प्रशासन को इस घटना का पता चल गया और इन कैदियों से 65 हजार डॉलर (44 लाख रुपए) वसूल लिए गए। बहरहाल जेल प्रशासन यह पता करने में विफल रहा कि इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया।
 
इडाहो के जेल डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जेफ रे ने बताया कि कैदियों ने जेपे नामक सिस्टम को हैक कर इस घटना को अंजाम दिया। जेपे नाम की एक प्राइवेट फर्म ने कैदियों को एक मोबाइल फोन जैसी डिवाइस दी थी। इसकी मदद से पैसे ट्रांसफर करने, गेम्स और संगीत डाउनलोड करने तथा परिवार से बातचीत करने की सुविधा दी गई थी।
 
कंपनी का दावा था कि इससे कैदियों को अपना बर्ताव ठीक रखने में मदद मिलती है। बहरहाल कंपनी ने अब इस डिवाइस में मनी ट्रांसफर, म्यूजिक और गेम्स डाउनलोड करने की सुविधा बंद कर दी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Kuno National Park से बुरी खबर, नाले में मृत मिला चीता पवन, फिर रहस्य बनी मौत

Maharashtra : हवा का दोष, सेना की देखरेख, विपक्ष की सियासत, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस

छोटी-छोटी बातों पर क्यों धधक उठता है राजस्थान? भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं

SME IPO में क्या हो रहा है? 2 डीलरशिप, 8 कर्मचारी, 12 करोड़ के IPO में आए 4800 करोड़ रुपए

बॉस हो तो चौधरी साब जैसा, 70 कर्मचारियों को बना दिया करोड़पति,कैसे हुआ ये चमत्‍कार?

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Liquor Scam : तिहाड़ जेल से रिहा हुईं के. कविता, बोलीं लड़ेंगे और खुद को साबित करेंगे बेगुनाह

बिटकॉइन खरीदने के लिए हेड कांस्टेबल के बेटे ने खुद के अपहरण का रचा नाटक, ऐसे हुआ खुलासा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहुराष्ट्रीय नॉन वूवन फैब्रिक यूनिट का किया भूमिपूजन

Nabanna : आखिर क्या है नबन्ना, जिसके नाम पर बंगाल में हुआ विरोध प्रदर्शन

Kuno National Park से बुरी खबर, नाले में मृत मिला चीता पवन, फिर रहस्य बनी मौत

अगला लेख
More