अब पता चला!.. भूखे होने पर क्यों आता है गुस्सा

Webdunia
मंगलवार, 12 जून 2018 (15:51 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि हमें भूख लगने के साथ ही साथ गुस्सा क्यों आने लगता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि ऐसा जीव विज्ञान की परस्पर क्रिया, व्यक्तित्व और आसपास के माहौल की वजह से होता है।


अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ केरोलाइना की एक डॉक्टरल छात्रा जेनीफर मैकोर्माक ने बताया,  हम सभी जानते हैं कि भूखा महसूस करने से कभी-कभी हमारी भावनाएं और दुनिया को लेकर हमारे विचार भी प्रभावित होते हैं। हाल ही में 'हैंगरी' शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोष ने स्वीकार किया है, जिसका मतलब होता है कि भूख की वजह से गुस्सा आना।

'इमोशन जर्नल' में प्रकाशित अध्ययन की मुख्य लेखक मैकोर्माक ने बताया,  हमारे अनुसंधान का उद्देश्य भूख से जुड़ी हुई भावनात्मक स्थितियों का मनोवैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करना है। जैसे कि कोई कैसे भूखा होने के साथ ही गुस्सा भी हो जाता है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में 400 से ज्यादा लोगों पर किए गए अनुसंधान में पता चला है कि सिर्फ माहौल ही इस बात पर असर नहीं डालता है कि क्यों कोई भूखे होने से गुस्सा हो जाएगा। यह लोगों के भावनात्मक जागरूकता के स्तर से भी तय होता है। वे लोग जो इस बात के प्रति अधिक जागरूक होते हैं कि उन्हें भूख लगी है या नहीं , ऐसे लोगों में गुस्सा होने की संभावना कम होती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं, देश की 17वीं महिला CM

Bihar : UPSC परीक्षा पास किए बिना 18 साल का लड़का बना IPS Officer, दे रहा था समोसा पार्टी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Tirupati Prasadam Row : तिरुपति मंदिर के लड्डू, अमूल का घी, 7 के खिलाफ FIR, क्यों फैली अफवाह

देश की कानून व्यवस्था पर सुलगता सवाल हैं ओडिशा की घटना : राहुल गांधी

PM मोदी मणिपुर तो जा नहीं रहे, यूक्रेन युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे : असदुद्दीन ओवैसी

अगला लेख
More