काबुल में बंदूकधारियों ने होटल पर किया हमला

Webdunia
रविवार, 21 जनवरी 2018 (08:12 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक पांच मंजिला इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में कम से कम चार बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
 
होटल के मैनेजर अहमद हेरिस नयाब ने कहा कि हमलावरों ने शनिवार को होटल के अंदर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद होटल में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर से उधर भागने लगे। उन्होंने कहा कि विशेष सुरक्षा दस्ते ने कम से कम दो हमलावरों को मार दिया है।
 
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा कि विशेष सुरक्षा दस्ते बंदूकधारियों से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमला स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे के आसपास हुआ। हमले में हताहत हुए लोगों के बारे में फ़ौरी तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हमले की किसी भी संगठन ने अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
इंटरकॉन्टिनेंटल होटल, वही होटल है जिस पर साल 2011 में तालिबान ने हमला किया था। तब नौ हमलावर समेत कुल 21 लोग मारे गए थे। हमले की किसी भी संगठन ने अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है।             
 
खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने खबर दी है कि बंदूकधारी मेहमानों पर गोली चला रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि कम से कम पांच लोग इस हमले में घायल हुए हैं। लेकिन स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

Chhattisgarh : त्रिशूल से दादी की हत्या कर खून शिवलिंग पर चढ़ाया और की आत्महत्या की कोशिश, अंधविश्वास का अजीब मामला

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी

सभी देखें

नवीनतम

CJI को लेकर ऐसा क्या बोल गए SP सांसद रामगोपाल यादव कि मच गया बवाल, फिर देनी पड़ी सफाई

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

UP: सीएम आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर की पुलिसकर्मियों के लिए कई घोषणाएं

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

अगला लेख
More