ग्रीन कार्ड सीमा हटाने के लिए अमेरिका में रैली

भारतीय मूल के आईटी प्रोफेशनल्स ने न्यूजर्सी और पेंसिलवेनिया में निकाली रैलियां

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (19:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के आईटी प्रोफेशनल्स ने न्यूजर्सी और पेंसिलवेनिया में रैलियां निकालकर ग्रीन कार्ड बैगलॉग खत्म करने की मांग की है। इन प्रोफेनल्स की डोनाल्ड ट्रंप सरकार से मांग है कि प्रति देश लिमिट का कोटा खत्म किया जाए। साथ ही अमेरिकी सरकार नियमों में बदलाव करे।
 
अपनी मांगों के समर्थन में इन लोगों ने संदेश लिखी तख्तियों के साथ ही पोस्टर के साथ रैली निकाली। इन लोगों का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिकी संसद और व्हाइट हाउस प्रशासन इस मुद्दे पर ध्यान दें और अप्रवासियों की समस्या का समाधान करे।
 
पेंसिलवेनिया की रैली में बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि 21 साल की उम्र होते ही उनका एच-4 वीजा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के लिए नियम बराबर होने चाहिए। 
 
दरअसल, एच-1बी वीजा वाले प्रोफेशनल्स की पत्नी और बच्चों के लिए एच-4 वीजा जारी किया जाता है, लेकिन बच्चों की उम्र 21 साल होने ही इसकी वैधता समाप्त हो जाती है। बाद में इस तरह बच्चों के लिए स्टूडेंट वीजा या फिर दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं।
 
गौरतलब है कि अमेरिका में स्थायी रूप से रहने के लिए ग्रीन कार्ड की जरूरत होती है। अमेरिका फिलहाल हर देश के लिए 7 प्रतिशत ग्रीनकार्ड कोटा फिक्स किया है। ग्रीन कार्ड की सीमा होने से ऐसे कई लोग हैं, जो वर्षों से स्थायी निवासी का दर्जा पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More