सऊदी अरब में स्कूलों में खेल सकेंगी लड़कियां...

Webdunia
बुधवार, 12 जुलाई 2017 (09:43 IST)
दुबई। सऊदी अरब ने महिलाओं के हक में फैसला लेते हुए कहा है कि वह निजी स्कूलों के बाद अब सरकारी स्कूलों में भी लड़कियों को खेलों में भाग लेने की मंजूरी देगा। देशभर में महिलाएं और अधिक अधिकारों तथा खेलों में भाग लेने की वर्षों से मांग कर रही हैं जिसके बाद अब यह कदम उठाया गया है।
 
शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि वह धीरे-धीरे और इस्लामिक शरिया कानूनों के अनुसार शारीरिक शिक्षा की कक्षाएं शुरू करेगा।
 
सऊदी अरब के एक कार्यकर्ता ने टि्वटर पर पूछा कि क्या लड़कियों को खेलों में भाग लेने से पहले पुरुष संरक्षक जैसे कि पिता से अनुमति लेनी होगी। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या ये कक्षाएं पाठ्येत्तर कार्यक्रम का हिस्सा हैं या अनिवार्य हैं।
 
सरकारी स्कूलों में लड़कियों को खेलों में भाग लेने की मंजूरी देने का फैसला सऊदी अरब में काफी अहम है क्योंकि यहां महिलाओं का खेलना अब भी अच्छा नहीं माना जाता है। देश के कुछ कट्टरपंथी महिलाओं के खेलने को निर्लज्ज बताते हैं।
 
चार साल पहले देश में निजी स्कूलों में लड़कियों को खेलों में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। महिलाएं पहली बार 2012 के लंदन खेलों के दौरान सऊदी अरब की ओलंपिक टीम का हिस्सा बनीं थी।
 
सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर काफी रूढ़िवादी मानसिकता है। महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध है और उन्हें विदेश यात्रा करने या पासपोर्ट बनवाने के लिए पुरुष संरक्षक की अनुमति लेना अनिवार्य होता है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh : पंचायत ने लगाई किन्नरों की शगुन वसूली पर लगाम, तय कर दी राशि

राहुल गांधी बोले- वायनाड, प्रियंका से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता

एक दिन में 50 उड़ानों को बम की धमकी, अब तक 170

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

अगला लेख
More