अमेरिका में फ्लू का कहर, 87 लाख से ज्यादा संक्रमित, 4500 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (11:18 IST)
लॉस एंजिलिस। अमेरिका में कोरोना वायरस के बाद अब फ्लू का कहर दिखाई दे रहा है। इस मौसम में फ्लू से अब तक कम से कम 87 लाख लोग पीड़ित हुए हैं, जिनमें 78,000 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 4,500 की मौत हुई हैं।
 
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, मौसमी इन्फ्लूएंजा तेजी से फैल रहा है और पूरे देश में बढ़ता जा रहा है। 26 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में अमेरिका में फ्लू से लगभग 20 हजार मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी।

पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह में फ्लू से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई। देश में इस मौसम में इस फ्लू से कम से कम 14 बच्चों मौतें हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोनावायरस ने भी जमकर कहर ढाया था। अब तक यहां 9 करोड़ 87 लाख 77 हजार 220 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी से 10 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि 15 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

क्या 5वीं बार के बुलावे पर जूनियर डॉक्टर्स को मना पाएंगी ममता बनर्जी, खत्म होगी 1 महीने से चल रही हड़ताल

अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

अगला लेख
More