suvichar

अमेरिका में पहली डिजिटल पिल को मंजूरी

Webdunia
शनिवार, 18 नवंबर 2017 (16:07 IST)
न्यू यॉर्क । अमेरिका में पहली बार एक डिजिटल पिल को मान्यता दी गई है, जिससे एक सेंसर जुड़ा होता है। इस डिवाइस (उपकरण) से डॉक्टर को पता चल जाएगा कि आपने कब और कौन सी दवा ली है और जिससे दवा की निगरानी की जा सकती है।
 
पिछले सोमवार को फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने इस डिवाइस पर मुहर लगा दी। यह समस्या किसी एक देश की नहीं है वरन लाखों मरीजों के साथ ऐसे हैं जोकि अक्सर डॉक्टर के अनुसार दवाएं नहीं ले पाते हैं। 
 
यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर के हेल्थ प्लान डिविजन के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. विलियम श्रैंक ने कहा, 'हर मरीज के हिसाब से दवा और लाइफस्टाइल अपनाने को कहा जाता है पर अगर वह वैसा नहीं करता है तो मरीज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और खर्चा भी बढ़ जाता है।' 
 
परिवार तक पहुंचेगा डाटा 

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मेडिसिन इंस्ट्रक्टर अमित सरपटवारी ने कहा कि डिजिटल पिल से पब्लिक हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। इसका फायदा खासतौर से उन लोगों को होगा जो दवा खाकर भूल जाते हैं। डिजिटल निगरानी के लिए अगर मरीज सहमति जताता है तो डॉक्टर के अलावा परिवार के चार अन्य लोगों के पास यह इलेक्ट्रॉनिक डाटा पहुंच जाएगा। 
 
इससे साफ पता चल जाएगा कि मरीज ने किस तारीख को किस समय पर दवा ली है। इस डिजिटल टूल में ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के साथ घड़ी की तरह पहनने की भी जरूरत पड़ती है। इस डिवाइस से उन बुजुर्गों को फायदा होगा, जिनके लिए सही समय पर दवा लेना काफी जरूरी होता है। 
 
कैसे करती है काम 

पिल का नाम Abilify MyCite एबिलीफाई माइसाइट है, जो एक छोटे से सेंसर से जुड़ी होती है। इसी सेंसर की मदद से उस पैच को सूचना मिलती है, जो मरीज पहने रहता है। पैच इस मेडिकेशन डाटा को स्मार्टफोन के ऐप्लिकेशन तक पहुंचाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

मक्का पर ड्रोन अटैक, सऊदी अरब ने हवा में मार गिराया हूतियों का Drone, बड़ा खतरा टला

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

भारत सस्ते पैकेटबंद खाने पर इतना निर्भर कैसे हुआ

अगला लेख