लंदन के ग्रेनफेल टॉवर में भीषण आग, कई लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2017 (08:37 IST)
लंदन। पश्चिम लंदन की 24 मंजिला एक आवासीय इमारत में बुधवार को भयंकर आग लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गए और कई अन्य घायल हो गए।
 
लेटिमेर रोड पर लैनकेस्टर वेस्ट एस्टेट के ग्रेनफेल टावर में स्थानीय समयानुसार एक बज कर 16 मिनट पर आग लगने की खबर मिली।
 
लंदन दमकल विभाग के प्रमुख डैनी कॉटन ने बताया कि घटनास्थल पर कई लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इमारत के आकार-प्रकार और जटिलता के कारण इस समय मैं सही आंकड़े की पुष्टि नहीं कर सकता हूं। करीब 200 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। इस इमारत में सैकड़ों लोग रहते हैं।
 
कई प्रत्यक्षदशर्यिों ने बताया कि घरों के अंदर कई लोग फंसे हुए हैं लेकिन आपात सेवा ने इस बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया।
 
लंदन एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि 30 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत में आग लगते ही लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। कुछ लोगों को टॉवर ब्लॉक से बच निकलने के लिए चादरों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। अंदर फंसे लोगों से विचलित नहीं होने की अपील की गई है।
 
 
लंदन एम्बुलेंस सेवा में अभियान के सहायक निदेशक स्टुअर्ट क्रिघटोन ने बताया, 'खतरनाक क्षेत्र में काम करने वाले हमारे चार प्रतिक्रिया दल और 20 से अधिक एम्बुलेंस कर्मचारी सहित हमने कई संसाधन घटनास्थल पर भेजे हैं।'
 
क्रिघटोन ने बताया, 'हमारी प्राथमिकता है लोगों को सुरक्षित निकालना और यह सुनिश्चित करना कि उन्हें यथा संभव चिकित्सा सुविधा मिल सके।'
 
ग्रेनफेल टॉवर के आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम रहते हैं। आग लगने की घटना उस समय हुई जब रमजान के पवित्र महीने में सहरी के लिए कई लोग जाग चुके थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बीबीसी को बताया, 'भयंकर आग है। हमने कभी इस तरह का घटना नहीं देखी है। यह एक बड़ा अग्निकांड है। पूरी इमारत इसमें घिरी है, काला धुंआ निकल रहा है।' 
चित्र और वीडियो सौजन्य : सोशल मीडिया 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपड़ी पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More