Daily Horoscope
✕

फेसबुक की पहल, भेजें अपनी निर्वस्त्र तस्वीर, ताकि...

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (15:41 IST)
सिडनी। किसी की निहायत ही निजी तस्वीरों का इस्तेमाल करके बदले की भावना से बनाए गए पोर्न से निपटने की कोशिश के तहत फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में अपने यूजर्स से तस्वीर मिलान की प्रायोगिक परियोजना के तहत अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें भेजने की अपील है। इसका उद्देश्य बिना इजाजत अंतरंग तस्वीरें साझा करने से रोकना है।
 
जिन वयस्कों ने निर्वस्त्र या अन्तरंग तस्वीरें ऑनलाइन किसी के साथ साझा की हैं और उन्हें इनके अनधिकृत रूप से किसी और के साथ साझा किए जाने का डर है, वे ऑस्ट्रेलिया सरकार के ईसेफ्टी कमीशन को इनकी जानकारी दे सकते हैं।
 
इसके बाद वह मैसेंजर के जरिए सुरक्षित तरीके से तस्वीरें स्वयं को भेजें। इस प्रक्रिया के जरिए फेसबुक उन्हें चिन्हित करके एक अनूठा डिजिटल फिंगरप्रिंट बनाएगा।
 
डिजिटल फिंगरप्रिंट के चलते इसके बाद ये तस्वीरें फेसबुक, इंस्टाग्राम और मेसेंजर पर आगे साझा नहीं हो पाएंगी। यह बदले की भावना से बनाए गए पोर्न के खिलाफ एहतियातन हमला है। ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए अकसर इस प्रकार के पोर्न का इस्तेमाल किया जाता है।
 
फेसबुक के वैश्विक सुरक्षा प्रमुख एंटीगोन डेविस ने कहा कि बिना सहमति के तस्वीरें साझा करने से रोकने के लिए हम तस्वीर मिलान तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका के भी इस परियोजना में भाग लेने की उम्मीद है।
 
ईसेफ्टी आयुक्त जूली इनमान ग्रांट ने कहा कि इस प्रक्रिया से उन अपराधियों की ताकत छिन जाएगी जो पीड़ित को मित्रों, परिवार एवं सहकर्मियों के बीच शर्मसार करना चाहते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

अगला लेख