जलवायु समझौते पर अमेरिका के फैसले से यूरोप में गुस्सा

Webdunia
शुक्रवार, 2 जून 2017 (10:50 IST)
पेरिस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वर्ष 2015 में हुए पेरिस समझौते को छोड़ने की  घोषणा से यूरोपीय नेताओं और हरित समूहों में गुस्सा और निराशा है। गौरतलब है कि  अमेरिका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक देश है। लेकिन यूरोपीय नेताओं और  हरित समूहों ने समझौते को बचाने और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई से कदम वापस  नहीं लेने का भी संकल्प लिया।
 
यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग के प्रमुख जीन क्लाउड जंकर ने ट्रंप के फैसले को गंभीर  रूप से गलत करार दिया। इस संस्था में जलवायु कार्रवाई तथा ऊर्जा के आयुक्त मिगुएल  एरियास कानेटे ने जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक नेतृत्व को जारी रखने का संकल्प लिया।
 
उन्होंने गुरुवार को एक वक्तव्य में कहा कि ट्रंप प्रशासन के एकतरफा फैसले पर यूरोपीय  संघ को गहरा अफसोस है। इसका खामियाजा पेरिस समझौते को उठाना पड़ेगा। जलवायु  परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक नेतृत्व के लिए दुनिया यूरोप पर भरोसा कर सकती है।  यूरोप महत्वाकांक्षी जलवायु नीतियों में नेतृत्व करेगा और गरीबों तथा संवदेनशील समुदायों  का समर्थन करता रहेगा। बर्लिन में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने फैसले पर अफसोस  जताया और विश्व को बचाने वाली जलवायु नीतियों को जारी रखने का आह्वान किया।
 
उनकी गठबंधन सरकार में सोशल डेमोक्रेटिक के 7 मंत्रियों ने कहा कि अमेरिका अपना, हम  यूरोपीय लोगों का और विश्वभर के लोगों का नुकसान कर रहा है। फ्रांस में पेरिस सिटी हॉल  ने ट्रंप की घोषणा को अस्वीकार करने के संकेत के तौर पर भवन को हरी रोशनी में  दमकाया।
 
रोम में इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटीलोनी ने कहा कि उनके देश को जलवायु पर अपनी  कार्रवाई से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हमें पेरिस समझौते से पीछे  नहीं हटना चाहिए। इटली उत्सर्जन (कार्बन का) को कम करने, नवीकरणीय ऊर्जा तथा सतत  विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। 
 
पर्यावरण समूह क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क ने कहा कि समझौते को छोड़ने का मतलब है कि  ट्रंप प्रशासन का वास्तविकता और बाकी की पूरी दुनिया से कोई सामंजस्य नहीं है। समूह ने  कहा कि दुर्भाग्य से इस विवेकहीन फैसले से सबसे पहले अमेरिकी जनता को नुकसान उठाना  पड़ेगा। यह कदम उनके हितों मसलन उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, रोजगार और  भविष्य के पूरी तरह खिलाफ है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपड़ी पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More