जापान में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत, 120 घायल, 32 लापता

Webdunia
गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (10:00 IST)
टोक्यो। जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में गुरुवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उसके बाद हुए भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, 120 लोग घायल हो गए और 32 लोग लापता हैं।


जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई। दक्षिण होक्काइडो स्थित अत्सुमा शहर में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और पूरे द्वीप में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। होक्काइडो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी ने कहा है कि बिजली आपूर्ति संयंत्र को आपातकालीन स्थिति में बंद करना पड़ा।

द्वीप के करीब 30 लाख घरों में बिजली की आपूर्ति कब बहाल होगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जापान की समाचार एजेंसी 'क्योडो' के अनुसार, होक्काइडो द्वीप की सभी रेल सेवाएं बाधित हैं। होक्कोइडो के न्यू चितोसे हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। इससे 200 उड़ानें और 40,000 यात्री प्रभावित होंगे।

अमेरिका के भौगोलिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र होक्काइडो के मुख्य शहर सप्पोरो से 68 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। जापान के मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप के झटकों के बाद सुनामी का खतरा नहीं है।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि उनकी सरकार ने राहत एवं बचाव को लेकर समन्वय के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि प्रशांत महासागरीय द्वीपों का देश जापान अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण हमेशा से भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी संभावित क्षेत्र रहा है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

सेना प्रमुख ने भारत-चीन वार्ता की सफलता पर कहा, हम विश्वास बहाली के कर रहे प्रयास

Stock Market Crash : दिवाली से पहले शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों की 9 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

बंबई हाईकोर्ट ने कहा, एक से अधिक विवाह पंजीकृत करा सकते हैं मुस्लिम पुरुष

भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय से क्यों भिड़े कल्याण बनर्जी, तोड़ा गिलास, हाथ में चार टांके

अगला लेख
More