डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल हुआ Corona virus संक्रमित व्यक्ति, मचा हड़कंप

Webdunia
रविवार, 8 मार्च 2020 (20:14 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में शीर्ष राजनीतिक कंजर्वेटिव्स के एक सम्मेलन में शरीक हुआ एक व्यक्ति कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाया गया है। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी शामिल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) राजनीतिक कंजर्वेटिव्स की देश की सबसे बड़ी वार्षिक जनसभा है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। वॉशिंगटन के समीप 26-29 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में ट्रंप और पेंस के अलावा कई कैबिनेट सदस्य और व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के आयोजक अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के हवाले से शनिवार को ट्वीट किया, यह वायरस सम्मेलन से पहले फैला था। न्यूजर्सी के एक अस्पताल ने व्यक्ति की जांच की और पॉजिटिव नतीजे की घोषणा की।

इस व्यक्ति को अलग रखा गया है और वह न्यूजर्सी में चिकित्सीय देखभाल में हैं।बयान में कहा गया है, इस व्यक्ति का राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति से कोई संपर्क नहीं था और वह मुख्य सभागार में कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुआ।

यूनियन के चेयरमैन मैट श्कैल्प ने हालांकि द वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में संक्रमित व्यक्ति से बातचीत की थी और सम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर ट्रंप से हाथ भी मिलाया था। कोरोना वायरस के व्हाइट हाउस के पास पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, मैं चिंतित नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने के बावजूद उनके पुन: चुनाव अभियान की रैलियां जारी रहेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में 4% महंगाई भत्ता नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज, लाडली बहना में हर माह 1574 करोड़ खर्च होने पर भी उठाए सवाल

कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद तनाव, 46 लोग गिरफ्तार

STF ने असमिया अभिनेत्री और पति को शेयर कारोबार घोटाले में किया गिरफ्तार

Weather Updates: अगले 3 दिनों तक 19 राज्यों में मूसलधार वर्षा के आसार, IMD ने किया अलर्ट

राहुल गांधी को भाजपा नेता की धमकी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

अगला लेख
More