ट्रंप की आपत्तिजनक टिप्पणी से हैरान हुआ अफ्रीका

Webdunia
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (19:21 IST)
जोहानसबर्ग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालने के बाद शायद पहली बार अफ्रीका महाद्वीप का खुलकर जिक्र किया है। लेकिन यह अफ्रीकी लोगों के लिए हैरान करने वाला रहा, क्योंकि उन्होंने ट्रंप से किसी आपत्तिजनक टिप्पणी की उम्मीद नहीं की थी।
 
 
ट्रंप ने गुरुवार को आपत्तिजनक जुबान का इस्तेमाल करते हुए सवाल किया था कि अमेरिका नार्वे जैसे देशों की बजाय हैती और अफ्रीका के 'मलिन (शिटहोल) देशों के और प्रवासियों को स्वीकार क्यों करेगा?' अफ्रीकी संघ ने कहा है कि वह ट्रंप की टिप्पणी से हैरान है। अफ्रीकी संघ की प्रवक्ता एबा कालोंडो ने कहा कि यह हमारे लिए हैरान करने वाला रहा, क्योंकि अमेरिका इस बात का वैश्विक उदाहरण रहा है कि प्रवासी लोग कैसे विविधता और अवसर के मजबूत मूल्यों पर आधारित एक देश बनाते हैं।
 
 
ट्रंप की इस टिप्पणी से अफ्रीका के देशों के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई। इन देशों को अमेरिका के बड़ी वित्तीय मदद मिलती है। दक्षिण सूडान की सरकार के प्रवक्ता आतेनी वे आतेनी ने कहा कि जब तक दक्षिण सूडान के बारे में कुछ नहीं कहा जाता तब हम हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है। 
 
अफ्रीका को लेकर ट्रंप की टिप्पणी शर्मनाक : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि अफ्रीका एवं कुछ अन्य देशों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आपत्तिजनक टिप्पणी से बहुत सारे लोगों की जिंदगी को नुकसान पहुंच सकता है। मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविल ने कहा, आप संपूर्ण देश और महाद्वीप को मलिन (शिटहोल) बताकर खारिज नहीं कर सकते। 
 
कोलविल ने कहा कि अगर ट्रंप की टिप्पणी की पुष्टि हो जाती है तो यह बयान बहुत ही हैरान करने वाला और शर्मनाक है। उन्होंने कहा, मुझे माफ करिए, लेकिन इसके लिए नस्लवादी के सिवाय कोई दूसरा शब्द इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
 
प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप की कथित टिप्पणी से बहुत सारे लोगों की जिंदगी में खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा, ट्रंप की टिप्पणी उन सार्वभौमिक मूल्यों के खिलाफ है जिनको स्थापित करने के लिए यह दुनिया प्रयास करती आई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

साक्षी मलिक ने विनेश और बजरंग की खोली पोल, बबीता पर लगाया बड़ा आरोप

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 12 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र-झारखंड में BJP ने परिवारवाद को दिया मौका, काशी में पीएम मोदी ने कोसा

भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

सलमान खान को धमकाकर मांगे थे 5 करोड़, पुलिस से मांगी माफी

अगला लेख
More