Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

बंदूक संस्कृति पर उठे सवाल, क्या बोले ट्रंप...

हमें फॉलो करें बंदूक संस्कृति पर उठे सवाल, क्या बोले ट्रंप...
, बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (10:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में लॉस वेगास गोलीकांड के बाद बंदूक संस्कृति पर उठे सवाल के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस का यह उचित समय नहीं है।
 
पत्रकारों ने राष्ट्रपति से बदूंक संस्कृति से संबंधित सवाल उस समय किए, जब वे प्युर्टोरिको में आए तूफान का दौरा करने पहुंचे थे। ट्रंप ने कहा कि संभवत: इस तरह की बहस से कोई हल निकलेगा लेकिन इस मुद्दे पर बहस का यह उचित समय नहीं है।
 
ट्रंप ने बुधवार को कहा कि लॉस वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले स्टीफन पेडॉक के आतंकी गुट आईएस से संबंध होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
 
पेडॉक ने 1 दिन पहले ही लॉस वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें करीब 59 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए। गोलीबारी करने के बाद पेडॉक ने खुद को भी खत्म कर लिया।
 
आईएस ने अपनी प्रचार एजेंसी अमाक के माध्यम से 2 बार कहा कि 64 वर्षीय पेडॉक उसके ही सिपाहियों में से एक था लेकिन आंतकी गुट ने अपने इस दावे के पक्ष में कोई प्रमाण नहीं दिया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकियों से संबंध : अमेरिका