Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रपति के बेटे की कुत्ते के काटने से मौत

हमें फॉलो करें राष्ट्रपति के बेटे की कुत्ते के काटने से मौत
बांजुल , मंगलवार, 17 जनवरी 2017 (14:54 IST)
बांजुल। जांबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अदामा बैरो के आठ वर्षीय बेटे की कुत्तों के काटने के बाद मौत हो गई। बैरो फिलहाल सेनेगल में हैं और वह बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं।
 
सूत्र ने बताया कि कुत्तों द्वारा काटे जाने के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बैरो के बेटे हबीबौ की रविवार की शाम को मौत हो गई। हबीबौ 51 वर्षीय बैरो की पांच संतानों में से एक था।
 
बैरो के बेटे का राजधानी बांजुल के उपनगर कनिफिंग में सोमवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में खुद बैरो की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में सर्दी ने फिर दिखाए तेवर