'अलेप्पो को घंटों के अंदर खाली करने का सौदा'

Webdunia
बुधवार, 14 दिसंबर 2016 (08:56 IST)
बेरूत। सीरिया के एक विद्रोही अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि शासन के साथ एक सौदे के कुछ ही घंटों के अंदर नागरिक एवं विपक्षी लड़ाके पूर्वी अलेप्पो को खाली करना शुरू कर देंगे। 
 
अहम नुर्केदिन अल-जिंकी ग्रुप के राजनीतिक कार्यालय से यासर अल-युसूफ ने बताया कि रूस और तुर्की के सहयोग से राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन के साथ यह समझौता किया जा रहा है।
 
युसुफ ने कहा, 'करार हो गया है। पहले चरण में नागरिकों एवं घायलों को कुछ घंटों के अंदर निकालना है और फिर लड़ाके अपने हल्के हथियारों के साथ चले जाएंगे।' उसने बताया कि यहां से हटने वालों को अलेप्पो प्रांत या इदलिब प्रांत में विद्रोहियों के कब्जे वाले पश्चिमी क्षेत्र में जाने की इजाजत होगी।
 
प्रभावशाली अहरार अल-शाम विद्रोही ग्रुप के एक सूत्र ने इस सौदे और उसके ब्योरे की पुष्टि की है हालांकि शासन, अंकारा या मॉस्को की ओर से इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।
 
संयुक्त राष्ट्र एवं सहायता एजेंसियां अलेप्पो में व्रिदोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में फंसे हजारों नागरिकों को निकल जाने देने के लिए संघर्ष विराम का आह्वान करती रहीं हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

अगला लेख
More