सीमा विवाद के बीच चीन की चेतावनी, आग से खेल रहा है भारत

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (14:33 IST)
बीजिंग। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच चीन ने भारत को चेतावनी दी है कि वो अमेरिका के समर्थन में G-7 में शामिल होकर आग से खेलने का काम कर रहा है। इससे दोनों देशों के संबंधों पर बुरा असर पड़ेगा और भारत को काफी बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
 
जी-7 दुनिया की सात सबसे बड़ी और उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। अब ट्रंप जी-7 का विस्तार कर इसे जी-11 या जी-12 बनाना चाहते हैं।
 
चीन की सरकार के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, जी-7 के विस्तार का विचार भू-राजनीतिक समीकरणों को लेकर है और साफ तौर पर ये चीन को रोकने की कोशिश है। अमेरिका सिर्फ इसलिए भारत के साथ नहीं है कि वह दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है बल्कि अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति का भी अहम हिस्सा है। अमेरिका हिंद-प्रशांत में चीन को रोकने के लिए भारत को मजबूत करना चाहता है।
 
समाचार पत्र ने अपने संपादकीय में लिखा है कि ट्रंप की योजना को लेकर भारत का उत्साहजनक रुख हैरान करने वाला नहीं है। शक्ति की महत्वाकांक्षा में भारत लंबे वक्त से दुनिया के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संगठनों का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा है।
 
हालिया दिनों में भारत और चीन के सीमा पर तनाव के बीच, भारत अमेरिका के जी-7 योजना को समर्थन देकर चीन को भी संदेश देना चाहता है। कई भारतीय रणनीतिकारों का कहना है कि चीन पर दबाव बढ़ाने के लिए भारत को अमेरिका के करीब जाना चाहिए।
 
चीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका और चीन में नया कोल्ड वॉर शुरू होता है और भारत अमेरिका के पक्ष में जाने का फैसला करता है तो ये चीन और भारत के व्यापारिक रिश्तों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। इन दोनों पड़ोसी देशों के व्यावसायिक संबंध खत्म हो जाएंगे और भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में नहीं थम रहीं वारदातें, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, भीड़ ने की आरोपी के घर में तोड़फोड़

महाराष्ट्र : CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, शिवाजी का नाम लेते हैं, अनुसरण औरंगजेब का करते हैं

IIT-BHU गैंगरेप के आरोपी बरी, अखिलेश यादव बोले- BJP के महिला सुरक्षा के पाखंड का पर्दाफाश

LPG से लेकर आधार और क्रेडिट कार्ड तक सितंबर में क्या-क्या बदला?

दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका, JJP छोड़ 3 MLA भाजपा में शामिल

सभी देखें

नवीनतम

देश संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं, बुलडोजर कार्रवाई पर SC की टिप्पणी का राहुल गांधी ने किया स्वागत

Meta के अलर्ट के बाद खुदकुशी कर रही महिला की बचाई जान

बाड़मेर में वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त, नियमित प्रशिक्षण के दौरान हादसा

Kolkata Doctor Case : कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग

जम्मू-कश्मीर चुनाव : कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कर्रा को सेंट्रल शालटेंग से टिकट

अगला लेख
More