चीन, ताइवान स्ट्रेट से गुजरने वाले अमेरिकी युद्धपोतों पर रख रहा पैनी नजर : PLA

Webdunia
रविवार, 28 अगस्त 2022 (21:30 IST)
बीजिंग। चीन की नौसेना ताइवान को चीन की मुख्यभूमि से अलग करने वाले ताइवान जलडमरुमध्य से रविवार को गुजरे दो अमेरिकी युद्धपोतों पर करीब से नजर रख रही है।
 
अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा के बाद वाशिंगटन का यह पहला अभियान है। इससे दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव बढ़ गया है।
 
अमेरिकी युद्धपोत ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरे जहां पर अगस्त महीने में कई दिनों तक चीनी सेना ने सैन्य अभ्यास किया था, जो अकसर चीन और ताइवान को अलग करती रेखा को पार करता है और अपना दावा करता है।
 
चीनी पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के ईस्टर्न थियेटर कमान (ईटीसी)ने रविवार को कहा, ‘‘दो अमेरिकी मिसाइल निर्देशित क्रूजर-यूएसएस एंटीएटम और यूएसएस चांसलरविली, 28 अगस्त को ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरे और सार्वजनिक रूप से अपना प्रचार किया।’’
 
ईटीसी के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल शी यी ने कहा कि ईटीसी ने जलडमरुमध्य से गुजरने के दौरान अमेरिकी पोतों की पूरे रास्ते जानकारी रखी और निगरानी की एवं दो अमेरिकी युद्धपोतों की सभी गतिविधि नियंत्रण में है।
 
उन्होंने कहा कि पीएलए के ईस्टर्न थियेटर कमान के सैनिक हमेशा सतर्क रहते हैं और किसी भी उकसावे को निष्क्रिय करने के लिए तैयार हैं।
 
अमेरिकी नौसना के पोतों की आवाजाही की आलोचना करते हुए चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ‘‘अमेरिका ताइवान के अधिकारियों और क्षेत्रीय सहयोगियों का तुष्टिकरण करने की कोशिश कर रहा है। वह उन्हें संदेश दे रहा है कि वाशिंगटन चीन की मुख्य भूमि से पड़ रहे सैन्य दबाव की वजह से पीछे नहीं हटेगा।’’
 
चीन और ताइवान को अलग करते एवं व्यस्त एवं रणनीतिक रूप से अहम ताइवान जलडमरुमध्य से पेलोसी की यात्रा के बाद पहली बार अमेरिकी युद्ध पोत गुजरे हैं। आधिकारिक मीडिया की जानकारी के मुताबिक वर्ष 2012 से अब तक चीन के दावे को चुनौती देने के लिए करीब 100 अमेरिकी युद्धपोत इस जलडमरुमध्य से गुजर चुके हैं।
 
अमेरिका इसी तरह का नौवहन और हवाई अन्वेषण विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे के विरोध में करता है। चीन इलाके के अधिकतर हिस्से पर अपना दावा करता है जबकि फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान चीन के दावे का विरोध करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: Crude oil के दाम फिर बढ़े, जानें क्या हैं देश में पेट्रोल डीजल के भाव

भुवनेश्वर में मानवता शर्मसार, कैप्टन की मंगेतर पर लॉकअप में हुए अत्याचारों की खौफनाक कहानी

राजस्थान में अगले 2 हफ्ते कई स्थानों पर बारिश की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना, जानिए कार्यक्रम

Weather Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर, IMD ने बताया कब वापस लौटेगा

अगला लेख
More