चीन ने लांच किया बिजली से चलने वाला मालवाहक जहाज

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2017 (08:32 IST)
बीजिंग। चीन ने दुनिया का पहला पूरी तरह से विद्युत संचालित मालवाहक जहाज लांच किया है। यह दो घंटे चार्ज किए जाने के बाद 2000 टन माल के साथ 80 किलोमीटर तक यात्रा कर सकता है।
 
‘पीपल्स डेली’ की रिपोर्ट के अनुसार 70.5 मीटर लंबे जहाज को दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत के ग्वांगझोउ में लॉन्च किया गया। इसमें 600 टन वजन ढोने की क्षमता है। ‘ग्वांगझोउ शिपयार्ड इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड’ ने इसका निर्माण किया है। यह 26-टन लिथियम बैटरी द्वारा संचालित है। यह 12.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।
 
‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार जहाज में जीवाश्म ईंधन का उपयोग नहीं किया गया है, इसलिए यह कार्बन, सल्फर और पीएम2.5 सहित कुछ उत्सर्जित नहीं करता। इसका इस्तेमाल यात्रियों को ले जाने और माल ढोने के लिए भी किया जा सकता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More