बौखलाया चीन बोला, डोकलाम विवाद के पीछे अजीत डोभाल

Webdunia
मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (11:54 IST)
पेइचिंग। डोकलाम विवाद को लेकर चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाह अजित डोभाल को दोषी ठहराया है। यह टिप्पणी चीन के सरकारी दैनिक ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित की गई है। पत्र का आरोप है ‍क‍ि डोकलाम विवाद के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का दिमाग काम कर रहा है और साथ ही इस मामले में भारतीय मीडिया के रुख को गलत ठहराते हुए कहा कि भारतीय मीडिया ऐसा माहौल बना रहा है जैसे डोभाल की यात्रा से दोनों देशों के बीच सब ठीक हो जाएगा। जबकि ऐसा कुछ संभव नहीं होगा। 
   
चीनी मीडिया लगातार डोकलाम विवाद को लेकर भारत पर हमला कर रहा है। इस बार चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को निशाने पर लिया है। चीनी अखबार ने लिखा है कि चीनी और भारतीय सेना के बीच वर्तमान सीमा गतिरोध के पीछे अजीत डोभाल का दिमाग काम कर रहा है।
 
अखबार ने लिखा, 'सीमा पर चीनी भारतीय सेना के गतिरोध के पीछे डोभाल ही हैं और भारतीय मीडिया ऐसा माहौल बना रहा है कि जैसे उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच सब ठीक हो जाएगा।' डोभाल 27 जुलाई को एनएसए स्तर की बैठक में हिस्सा लेने बीजिंग जाएंगे।
 
टाइम्स ने लिखा, बीजिंग इस बात पर अडिग है कि दोनों पक्षों के बीच सार्थक बातचीत के लिए पहली शर्त चीनी क्षेत्र से भारत का पीछे हटना है। जब तक भारतीय सेना ​बिना शर्त पीछे नहीं हटती तब तक चीनी भारत के साथ बातचीत नहीं करेगा। नई दिल्ली को इस भम्र में नहीं रहना चाहिए और निश्चित तौर पर डोभाल का ​बीजिंग दौरा दोनों देशों के बीच मामला सुलझाने का मौका नहीं है।
 
भारी कीमत चुकाने की धमकी : अखबार में लिखा है कि ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक एक नियमित कांफ्रेंस है जो ब्रिक्स सम्मेलन से पहले की तैयारी के लिए होती है। यह भारत-चीन सीमा विवाद को संबोधित करने का मंच नहीं है।
 
लेख में कहा गया कि चीनी सेना इतनी कड़ी कार्रवाई कर सकती है जो भारतीय सरकार और सेना सोच भी नहीं सकते हैं। हमें नहीं लगता कि भारत चीन के साथ सैन्य संघर्ष के लिए इच्छुक और तैयार है। अगर भारत इस रास्ते को चुनता है तो चीन अपनी रक्षा करने के लिए पूरी तरह सक्षम है। 
 
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा था कि डोभाल और यांग के बीच वार्ता का दरवाजा खुले होने के बारे वह पुष्टि नहीं कर सकते लेकिन ब्रिक्स एनएसए की पहले की बैठकों में अधिकारियों ने द्विपक्षीय बैठकें की हैं। लू की टिप्पणी के पहले चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू क्विन ने जोर दिया कि चीन किसी भी कीमत पर अपने सुरक्षा हितों की रक्षा करेगा और जोर दिया कि भारत को कोई अवास्तविक भ्रम नहीं पालना चाहिए। इसमें भारतीय मीडिया को सलाह दी गई है कि भारत के लिए अपनी फौजों को वापस बुलाना ही एकमात्र सम्मानजनक तरीका है। हम सोचते हैं कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करता है। चीन को इस मामले में नई दिल्ली को लेकर कोई दायित्व नहीं है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More