अमेरिका में कार्डिनल ने किया छात्रों का यौन शोषण, पोप फ्रांसिस की कार्रवाई का इंतजार

Webdunia
शनिवार, 21 जुलाई 2018 (18:57 IST)
वैटिकन सिटी। अमेरिका के अत्यंत सम्मानित कार्डिनलों में से एक द्वारा लड़कों तथा कैथोलिक चर्च पाठशाला के वयस्क छात्रों से कथित यौन दुराचार किए जाने का मामला सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं और लोग पोप फ्रांसिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
 
 
यदि कार्डिनल थिओडोर मैक्कैरिक के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो क्या पोप उसका कार्डिनल पद छीन लेंगे? क्या उसे जीवनभर प्रायश्चित के लिए कहा जाएगा? मामला सामने आने के बाद लोगों की जुबान पर ऐसे ही सवाल हैं। इस बीच कार्डिनल के एक खिलाफ शनिवार को एक और नया मामला सामने आया जिसमें 11 साल के एक लड़के से यौन दुराचार का आरोप है।
 
 
लोगों के मन में यह बात भी है कि क्या पोप जांच को अंजाम तक पहुंचाएंगे, जो पहले ही चर्चों में गलत कामों को छिपाने की संस्कृति की निंदा कर चुके हैं। मैक्कैरिक पर लगे आरोपों ने इस तरह की पुरानी घटनाओं को भी ताजा कर दिया है। मामला अब पोप के समक्ष है, जो चिली में बच्चों से यौन दुराचार, वयस्क समलैंगिक यौनाचार और चर्च में गलत कामों को छिपाने की संस्कृति जैसे मामलों को पहले ही देख चुके हैं। यह मामला इतना बड़ा था कि समूची बिशप कॉन्फ्रेंस ने मई में इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।
 
 
मैक्कैरिक पर आरोप लगाने वालों में से जेम्स नाम के एक पीड़ित ने कहा कि उस समय वह 11 साल का था, जब मैक्कैरिक ने अपना असली रूप दिखाया। तब से वह लगातार यौन दुराचार करता रहा, जो 2 दशक तक चला। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

Supreme Court के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं बहाल, वेबसाइट पर पोस्ट नोटिस में दी जानकारी

आतिशी आज लेंगी CM पद की शपथ, 2019 की केजरीवाल कैबिनेट से कितना अलग होगा नया मंत्रिमंडल?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल बनेंगे किंगमेकर?

आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण 23 सितंबर से होगा शुरू

इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, हिजबुल्ला का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील ढेर

अगला लेख
More