Hanuman Chalisa

India-Canada Dispute: कनाडा ने भारत को बताया खतरा, 5 खतरनाक देशों की लिस्ट में किया शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (15:55 IST)
भारत और कनाडा के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। कनाडा इस रार में आग में घी डालने से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल, कनाडा ने अब भारत को अपने लिए खतरनाक बताया है। कनाडा की जासूसी एजेंसी ने भारत को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। भारत को 5 खतरनाक देशों की लिस्ट में शामिल किया है। इसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद और ज्‍यादा बढ़ गया है।

बता दें कि कनाडा की जासूसी एजेंसी हर साल एक सुरक्षा रिपोर्ट जारी करती है जिसमें वह संभावित खतरों का आंकलन करती है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और ज्‍यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।

बता दें कि कम्युनिकेशन सिक्योरिटी एस्टैब्लिशमेंट (CSE) ने भारत को उन देशों की सूची में शामिल किया है, जो उसे सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं। यह पहली बार है जब भारत का नाम इस तरह की सूची में दर्ज हुआ है। इस सूची में भारत के साथ चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के नाम भी शामिल हैं। यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर को जारी हुई है, और इसे कनाडा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

क्‍या है विवाद की वजह : रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के साइबर प्रोग्राम कई स्तरों पर कनाडा के लिए खतरा हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए साइबर प्रोग्राम का उपयोग कर सकता है। इसमें जासूसी, आतंकवाद से मुकाबला, विरोधी नैरेटिव्स बनाना और वैश्विक स्तर पर अपने प्रभाव को बढ़ाना शामिल है। CSE का कहना है कि भारत- कनाडा के बीच तनाव बढ़ने के कारण साइबर घटनाएं बढ़ी हैं और भारतीय हैकर समूहों ने कनाडा की वेबसाइट्स पर भी हमला किया है।

निज्जर की हत्या विवाद की वजह : खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या विवाद की जड़ भारत और कनाडा के बीच तनाव का प्रमुख कारण खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का मर्डर है। पिछले साल 18 जून 2023 को निज्जर की कनाडा के सुरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद, सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और इसे कनाडा का आंतरिक मामला बताया था।

तीन भारतीयों की गिरफ्तारी : मई 2024 में कनाडा पुलिस ने निज्जर की हत्या में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। कनाडा पुलिस का मानना है कि भारत ने उन्हें निज्जर की हत्या का काम सौंपा था। पुलिस का कहना है कि इन तीनों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और वे निज्जर की हत्या में शामिल थे। CSE की रिपोर्ट के अनुसार भारत-कनाडा तनाव के बाद भारतीय समर्थक एक हैकर समूह ने कनाडा की कुछ सरकारी वेबसाइट्स पर साइबर अटैक किया। इस हमले के कारण कनाडा की कई वेबसाइट्स ठप हो गईं, जिनमें कनाडा के सशस्त्र बलों की एक वेबसाइट भी शामिल है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जून के बिल में नहीं जुड़कर आएगा 10% अतिरिक्त चार्ज, नियामक आयोग का बड़ा फैसला!

LIVE: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े 4 वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

IIT रुड़की से B.Tech कर बना 'बाबा'; मथुरा में ऑनलाइन गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के शोषण के आरोप में गिरफ्तार!

गुजरात गृह विभाग एक्शन मोड में, हर्ष संघवी की देर रात हाई लेवल बैठक, 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' के तहत गुजरात पुलिस को मिला 'फ्री-हैंड'

अगला लेख