हीरे, मोतियों से बना करोड़ों का केक

Webdunia
मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (13:48 IST)
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लेडीज गाउन वायरल हो रहा है। यह दिखने में एक खूबसूरत दुल्हन लगती है लेकिन असल में यह एक केक है जिसमें हीरे, मोती जड़कर बनाया गया है। खासबात यह है कि केक को बिल्कुल स्टेच्यू की तरह बनाया गया है।
 
इस आदमकद 6 फीट के केक की कीमत 7 लाख यूरो (5 करोड़ रुपए से ज्यादा) बताई जा रही है। इस केक को प्रसिद्ध ब्रिटिश डिजाइनर डेबी विनगम ने तैयार किया है। ड्रेसअप भी केक के मटैरियल का ही है। द सन में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार यह अब तक का सबसे महंगा केक है। 
 
विदित हो कि यह केक दुबई में आयोजित होने वाले एक वेडिंग शो के लिए बनाया गया है। केक बनाने में एक हजार अंडे, 5 हजार हेंड कट फूल, 20 किलो चॉकलेट, मोती और हीरों का उपयोग किया गया। इस केक को बनाने में 10 दिन का समय लगा। 
 
डेबी विनगम केक बनाने के लिए दिन में 12 घंटे काम करती हैं और उन्हें दुनिया की सबसे महंगी डिजाइनर माना जाता है। उनके बनाए केक को देखने के लिए दूसरे देशों से लोग आते हैं। अब डेबी ने 6 फीट लंबा केक बनाया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने दी मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं, सुख एवं समृद्धि की कामना की

नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, बहराइच में 11 साल के बच्चे पर हमला, चंदौली में 7 लोगों पर अटैक

कौन हैं लेडी अफसर ओशिन शर्मा जिनका ट्रांसफर बना चर्चा, क्यों हैं सोशल मीडिया में चर्चित?

Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल में बड़ी गिरावट के बावजूद भावों में हल्की तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

राजधानी में डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत, क्या फैल जाएगी महामारी?

अगला लेख
More