ब्रिटिश PM सुनक के घर को काले कपड़े से ढंका, 4 जलवायु प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (22:57 IST)
British Prime Minister Rishi Sunak : उत्तरी इंग्लैंड में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के घर को काले कपड़े से ढंकने के आरोप में गुरुवार को ग्रीनपीस के 4 जलवायु प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तरी सागर तेल और गैस ड्रिलिंग के विस्तार के लिए सुनक के हालिया समर्थन के विरोध में यह कदम उठाया।
 
ग्रीनपीस कार्यकर्ता उत्तरी यॉर्कशायर के रिचमंड में सुनक के घर की छत पर चढ़ गए और उसे काले कपड़े से ढंक दिया। स्थानीय उत्तरी यॉर्कशायर पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके अधिकारियों ने किर्बी सिगस्टन में प्रधानमंत्री के घर पर हुई कार्रवाई का जवाब दिया था।
 
पुलिस ने कहा, अधिकारियों ने क्षेत्र को नियंत्रित कर लिया है। प्रधानमंत्री और उनका परिवार घर पर नहीं है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर को गिरफ्तारी की पुष्टि की, जब चार प्रदर्शनकारी अंततः लगभग तीन घंटे के बाद छत से नीचे उतरे और उन्हें पुलिस वैन से ले जाते देखा गया।
 
सुनक, पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियों कृष्णा तथा अनुष्का के साथ वर्तमान में कैलिफोर्निया में एक सप्ताह की छुट्टी पर हैं। घटना के बारे में पूछे जाने पर उप प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन ने बताया कि उन्हें लगता है कि ब्रिटिश लोग इन मूर्खतापूर्ण कृत्यों से तंग आ चुके हैं।
 
ग्रीनपीस के दो अन्य कार्यकर्ताओं ने ऋषि सुनक- तेल से कमाई या हमारा भविष्य? लिखा हुआ एक बैनर उनके घर के सामने फहराया। ग्रीनपीस ब्रिटेन के जलवायु कार्यकर्ता फिलिप इवांस ने कहा, जिस तरह दुनियाभर में जंगल की आग और बाढ़ घरों और लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर रही हैं, उसी तरह सुनक तेल और गैस ड्रिलिंग के बड़े पैमाने पर विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More