मार्क जकरबर्ग को ब्रिटिश संसदीय समिति ने पेश होने को कहा

Webdunia
बुधवार, 21 मार्च 2018 (00:02 IST)
लंदन। ब्रिटेन की एक संसदीय समिति ने आज फेसबुक प्रमुख मार्क जकरबर्ग से उसके सामने पेश होने और चुनाव प्रचार के लिए करोड़ों लोगों का विवरण निकालने के दावों पर ब्योरा देने को कहा। डिजीटल, संस्कृति, मीडिया और खेल समिति पर हाउस ऑफ द कॉमंस के अध्यक्ष डेमियन कोलिंस ने जकरबर्ग को एक पत्र लिखकर उनसे इस पर अपना बयान देने को कहा है।


समिति द्वारा फर्जी खबरों की जारी जांच के तहत यह अनुरोध किया गया था। इसके तहत पिछले महीने इसके सदस्यों को फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों से पूछताछ के लिए वॉशिंगटन की यात्रा करते देखा गया था। इससे पहले यह आरोप लगाया गया था कि पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स का ब्यौरा एक ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल के लिए निकाला था।

कोलिंस ने लिखा है कि ब्रिटेन के गार्डियन और द न्यूयॉर्क टाइम्स में पिछले कुछ दिनों में खबरें प्रकाशित होने के बाद समिति आपसे अनुरोध करती है कि आप मौखिक बयान देने के लिए इसके समक्ष उपस्थित हों। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More