बांग्लादेशी मीडिया मुगल को फांसी, पुश्तैनी गांव में दफन

Webdunia
रविवार, 4 सितम्बर 2016 (14:09 IST)
ढाका। बांग्लादेश के कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के नेता और मीडिया मुगल मीर कासिम अली को रविवार तड़के माणिकगंज में उसके पुश्तैनी गांव में दफन कर दिया गया। युद्ध अपराधों के मामले में शनिवार रात उसको फांसी दी गई थी।
 
मीर कासिम (63) को जमात का प्रमुख वित्तपोषक माना जाता था। उसे शनिवार रात 10.30 बजे ढाका के बाहरी हलाके में स्थित काशिमपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई।
 
समाचार वेबसाइट 'बीडीन्यूज24' के अनुसार रात 12.30 बजे के बाद काशिमपुर जेल से 3 एम्बुलेंस रवाना हुईं जिनमें से एक में मीर कासिम का शव था। इन एम्बुलेंस के साथ अग्निशमन सेवा विभाग की 1 कार, आरएबी और पुलिस दल के 6 वाहन और 3 अन्य कारें भी थीं।
 
मीर कासिम के रिश्तेदार पहले ही माणिकगंज के चाला गांव पहुंच गए थे। उसका शव तड़के करीब 2.45 बजे उसके गांव ले जाया गया और फिर जनाजे की नमाज के बाद करीब 3.30 बजे दफन कर दिया गया। पुलिस ने बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
 
अली को फांसी दिए जाने के साथ ही बांग्लादेश द्वारा 1971 के युद्ध अपराधियों के खिलाफ 2010 में शुरू किए गए अभियान के बाद से अब तक 6 युद्ध अपराधियों को फांसी दी जा चुकी है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More