sundarkand

ऑस्ट्रेलियन खाट के दाम सुनकर होश उड़ जाएंगे...

Webdunia
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह यह विज्ञापन एक खाट (Charpoy) का है। ऐसी खाटें भारत के ग्रामीण इलाकों या सड़क किनारे वाले ढाबों में आसानी से देखी जा सकती हैं। मगर एक पैम्पलेट पर इसका विज्ञापन जरूर चौंकाने वाला है। इस खाट को ऑस्ट्रेलियन बताया जा रहा है। 
 
यदि हम थोड़ा पीछे चलें और यूपी चुनाव को याद करें तो खाट की महिमा हमारी समझ में आ जाएगी। उस समय  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी खाट सभाओं का आयोजन किया था। सभा समाप्त होने के बाद लोगों में खाट को  लेकर छीना झपटी भी मचती थी। कई बार तो ऐसा भी देखने में आया था जब एक खाट कई हिस्सों में बंट जाती थी।  किसी के हाथ रस्सी होती थी तो किसी के हाथ पाए। 
 
अब इस विज्ञापन वाली खाट की ही चर्चा करें। इसमें दावा किया गया है कि यह मैपल की सुंदर लकड़ी से बनी हुई है।  इसे बनाने के लिए मनीला की मजबूत रस्सी का उपयोग किया गया है। यह खाट 2100 मिमी लंबी है, जबकि इसकी  चौड़ाई 1130 मिमी है। इसकी ऊंचाई 600 मिमी है, लेकिन ऑर्डर के अनुसार इसमें बदलाव भी संभव है। 
 
विज्ञापन में दावा किया गया है कि हजारों साल पुरानी भारतीय डिजाइन वाली यह खाट बहुत ही आरामदायक है। यह   खाट सिडनी एरिया में कहीं भी उपलब्ध कराई जा सकती है। अरे हां, इसकी खास बात तो बताना ही भूल गए और वह  है इसकी कीमत। इसकी कीमत 990 ऑस्ट्रेलियन डॉलर है, जिसका भारतीय रुपए में मूल्य 50 हजार से ज्यादा होता  है। उड़ गए न होश खाट के दाम सुनकर! ज्यादा अच्छा है ऐसी खाट हमेशा खड़ी ही रहे...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

Air India Flight : फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

अगला लेख