अंतरिक्ष में सैर करने वाले पहले व्यक्ति एलेक्सी लियोनोव का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (23:04 IST)
मास्को। अंतरिक्ष में 1965 में चहलकदमी करने वाले प्रथम व्यक्ति सोवियत रूस कालीन अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वे 85 साल के थे।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस ने कहा कि उसे अंतरिक्ष यात्री नंबर 11 के निधन की घोषणा करते हुए दुख हो रहा है, जिन्हें 2 बार देश के शीर्ष सम्मान ‘हीरो ऑफ सोवियत यूनियन’ से सम्मानित किया गया। लियोनोव, यूरी गगारिन के घनिष्ठ मित्र थे, जो 1961 में बाहरी अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले मानव थे।

4 साल बाद जब लियोनोव वोस्कोड 2 मिशन के दौरान अंतरिक्षयान से बाहर निकले और उन्होंने 12 मिनट 9 सेकंड तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की तब उन्होंने एक इतिहास रचा था। वैसे तो अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष में चहलकदमी सफल रही लेकिन धरती पर उनकी वापसी करीब-करीब दुखद घटना में तब्दील हो गई। वह और अन्य अंतरिक्ष यात्री पावेल बेलयाएव दुर्घटना का शिकार होकर साइबेरिया के जंगलों में उतरे थे।

लियोनोव की सहायिका नतालिया फिलिमोनोवा ने कहा कि लियोनोव ने लंबी बीमारी के बाद मास्को के बुर्डेंको अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक अन्य अंतरिक्ष यात्री बोरिस वोलीनोव की पत्नी तमारा वोलीनोव ने कहा, यह हम सभी के लिए बड़ी त्रासदी है। वह अनोखे व्यक्ति थे। तमारा ने अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में एक पुस्तक लिखी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More