अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 11 तालिबानी आतंकी ढेर

Webdunia
मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (09:18 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में सेना के विशेष समूह की ओर से चलाए गए अभियानों और हवाई हमलों में कम से कम 11 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। खामा समाचार एजेंसी ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से सोमवार देर रात यह जानकारी दी।
 
कंधार प्रांत के घोरक जिले में हवाई हमले में तालिबान का एक आतंकवादी मारा गया जबकि दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमुंड प्रांत में चार आतंकवादी मारे गए जबकि ऊरुजगन प्रांत में चलाए गए एक अलग अभियान में 6 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।
 
अफगान सेना की ओर से यह हमले काबुल में रक्षा मंत्रालय के एक सुविधा केंद्र पर हुए भीषण आतंकवादी हमले के करीब दो सप्ताह बाद किए गए हैं।
 
रक्षा मंत्रालय के केंद्र पर हुए आतंकवादी हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे। अफगानिस्तान में कई दशकों से सेना और तालिबान तथा अलकायदा गुट के आतंकवादियों के बीच संघर्ष चल रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश

पालनपुर में गुजरात का पहला और भारत का दूसरा 3 लेग एलिवेटेड ब्रिज तैयार

गुजरात को मिली देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात

लेबनान पेजर ब्लास्ट: क्या मोबाइल और स्मार्ट डिवाइस बन सकते हैं नए हथियार

UP: वृन्दावन में झोपड़ी में साध्वी को जलाने का आरोपी साधु गिरफ्तार

अगला लेख
More