UNSC में चीन ने छोड़ा पाक का साथ, लश्कर आतंकी मक्की ग्लोबल आतंकी घोषित

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (08:16 IST)
नई दिल्‍ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने कुख्यात लश्‍कर-ए-तैयबा आतंकी अमीर अब्‍दुल रहमान मक्‍की को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है। संयुक्त राष्‍ट्र द्वारा पाकिस्तान मूल के मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अब तक इस प्रस्ताव पर चीन अड़गा लगाता आया था।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने सोमवार को मक्की का नाम अपनी प्रतिबंधित सूची में शामिल किया। इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने, उन पर यात्रा और हथियार संबंधी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है।
 
चीन ने पिछले साल जून में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए भारत और अमेरिका के संयुक्त प्रस्ताव को अंतिम क्षण में बाधित कर दिया था।
 
भारत और अमेरिका पहले ही मक्की को आतंकवादी घोषित कर चुका है। वह लश्कर सरगना हाफिज सईद का रिश्‍तेदार है। लश्कर के कई अभियानों में उसने बड़ी भूमिका निभाई है। 
 
पिछले साल जून में भी भारत और अमेरिका ने लश्कर के शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी को वैश्विक आतंकी घोषित कराने का संयुक्त प्रस्ताव दिया था लेकिन चीन ने इस पर अड़ंगा लगाया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More