पाकिस्तान में दो हमलों में नौ लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (10:42 IST)
क्वेटा। दक्षिण- पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में दो हमलों में बंदूकधारियों ने एक ईसाई परिवार के चार सदस्यों सहित नौ लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं सोमवार को हुईं। ईसाई परिवार पर हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली है।
 
प्रांतीय पुलिस प्रमुख मोआज्जम जाह अंसारी ने कहा कि पहला हमला क्वेटा के शाह जमां रोड पर हुआ। बाइक सवार हमलावर ने एक रिक्शे पर गोलियां चलाईं। घटना में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के एक परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।
 
उन्होंने कहा कि ईसाई परिवार पर यह हमला जानबूझ कर जाति को निशाना बनाने जैसा लग रहा है। हमले में महिला के पिता और तीन अन्य रिश्तेदार मारे गए हैं। अंसारी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि यह रंजिश थी या फिर उन्हें जाति के आधार पर निशाना बनाया गया था।
 
दूसरी घटना में, क्वेटा के कामबरनी रोड पर दो समूहों में हिंसक संघर्ष हो गया जिसमें पांच लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। कहा जा रहा है कि अल्पसंख्यक शिया मुसलमान हजारा अपने समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान दो गुटों में संघर्ष हो गया।
 
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ईसाई परिवार पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने अपनी संवाद समिति अमाक पर इस संबंध में बयान जारी किया है। हालांकि, दूसरे हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More