सनसनीखेज, 16 साल के लड़के ने 61 वर्षीय बुजुर्ग को मार डाला

Webdunia
रविवार, 18 नवंबर 2018 (07:35 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था।
 
‘द प्रेस अटालंटिक सिटी’ ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे।
 
खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है।
 
आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने दी मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं, सुख एवं समृद्धि की कामना की

नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, बहराइच में 11 साल के बच्चे पर हमला, चंदौली में 7 लोगों पर अटैक

कौन हैं लेडी अफसर ओशिन शर्मा जिनका ट्रांसफर बना चर्चा, क्यों हैं सोशल मीडिया में चर्चित?

Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल में बड़ी गिरावट के बावजूद भावों में हल्की तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

राजधानी में डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत, क्या फैल जाएगी महामारी?

अगला लेख
More