दुनिया का सबसे कीमती और खतरनाक गड्ढा!

Webdunia
मंगलवार, 23 अगस्त 2016 (14:13 IST)
ये है दुनिया का सबसे महंगा और कीमती गड्ढा है जिसकी कीमत अरबों रुपयों में है। वास्तव में यह दुनिया का सबसे खतरनाक गड्ढो में से एक है। इस गड्ढे की कीमत है करीब 1133 अरब रुपए। दुनिया का यह सबसे कीमती गड्ढा पूर्वी साइबेरिया में डायमंड सिटी के नाम से मशहूर मीर खान (माइन) में स्थित है।
दरअसल, यह गड्ढा रूसी कंपनी अलरोसा का स्वामित्व वाली एक खदान है है। इस खदान की गहराई 1722 फिट है और इस गड्ढे का घेरा करीब साढ़े तीन किलोमीटर का है। इस खदान को इसलिए खतरनाक माना गया है क्योंकि यह आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर्स को अपनी तरफ खींच लेता है। मेल ऑनलाइन के लिए रोरी टिंगल लिखती हैं कि इसमें से इतने हीरे निकले कि इनकी बदौलत सोवियत रूस एक खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से दुनिया की सुपरपॉवर बन गया।
 
इस खदान में वर्ष 2004 में ऑपरेशन रोक दिए गए थे। वर्ष 2004 के बाद इस खदान में अंडरग्राउंड टनल लगाए गए। इन अंडरग्राउंड टनल से वर्ष 2014 में 6 मिलियन कैरेट रफ डायमंड मिले। रूसी कंपनी अलरोसा पूरे विश्व में कुल उत्पन्न हीरों की चौथाई संख्या उत्पादित करती है।
 
इस खान से हर साल औसतन 2 लाख कैरेट हीरे निकलते हैं। जिनकी कीमत लगभग 20 मिलियन पाउंड होती है। इस गड्ढे के आस पास की खदानों में से विश्व के रफ (अनगढ़) डायमंड्स के 23 प्रतिशत हीरे निकलते हैं। इन खदान को तीन रूसी भूगर्भवेत्ताओं ने खोजा था जिन्हें उनकी खोज के लिए सर्वोच्च सम्मान लेनिन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

अगला लेख
More