एलियंस ने चुरा लिए महिला की बच्चेदानी से अंडे, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!

Webdunia
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (16:55 IST)
कुछ लोगों का मानना है कि एलियन जैसी कोई चीज नहीं होती। वहीं आए दिन ऐसी खबरें भी सामने आती रहती है जिसमें एलियंस के देखे जाने का दावा किया जाता है। अब तक कई लोगों ने एलियन के होने का दावा किया है। जिसके चलते एलियंस का रहस्य गहराता जा रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला ने एक बार फिर एलियंस को लेकर ऐसा दावा किया, जिससे सनसनी मच गई है।  सोशल मीडिया (Social Media) पर इस महिला ने दावा किया है कि एलियंस उससे मिलने आए थे। इसके बाद उन्होंने उसके बच्चेदानी से अंडे चुरा लिए ताकि वो हाइब्रिड बच्चे (Hybrid Alien Babies) पैदा कर सकें।

शीरा लुमिरा रीजोइस नाम की महिला का दावा है कि एलियंस की उसमें काफी दिलचस्‍पी है। एलियन कई बार उससे मिलने आए हैं। इस बार भी एलियन उससे मिलने आए थे, लेकिन मुलाकात करने के बाद इस बार उन्होंने उसके बच्चेदानी से अंडे भी निकाल लिए।

अब एलियंस उसके अंडे से फ्यूज करवाकर हाइब्रिड बच्चे पैदा करने की प्लानिंग में है। महिला ने ये पूरा एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वायरल हुए इस क्लिप में महिला ने बताया कई 2018 में उससे मिलने एलियंस पहली बार आए थे। इसके बाद से लगातार एलियंस उसके कांटेक्ट में है।

महिला ने बताया कि जब एलियंस उसके अंडे चुरा रहे थे तो अचानक उसे ऐसा लगा कि उसे लकवा मार गया था। उसे नींद आने लगी और अचानक ही बेहोशी सी छा गई।

महिला के इस दावे के बाद ऑनलाइन सनसनी मच गई। कई लोगों ने कहा कि अगर ये सच है तो वाकई चिंता की बात है। महिला के अंडे से पैदा हाइब्रिड बच्चों में इंसान और एलियंस दोनों के गुण होंगे। वहीं कई लोगों ने इस कहानी पर यकीन करने से इंकार कर दिया। लोगों का कहना है कि ये सब मात्र पब्लिसिटी का एक जरिया है। महिला सिर्फ कहानी सुना रही है। असलियत चाहे जो है, ये मामला वायरल हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More