dharma sangrah

5 सालों में 50 हजार किमी साइकल चला चुके हैं नीरज याग्निक

Webdunia
शुक्रवार, 3 जून 2022 (08:30 IST)
इंदौर। 3 जून को दुनियाभर विश्व साइकल दिवस मनाया जाता है। भागमभाग भरी जिंदगी में आज परिवहन के लिए साइकल हमसे बहुत दूर हो गई है, लेकिन साइकलिंग करना हेल्थ के लिए आवश्यक है। साइ‍कलिंग करने से स्फूर्ति के साथ शरीर के हर अंग का व्यायाम हो जाता है।

हम आपको रूबरू करवा रहे हैं इंदौर के ऐसे साइकलिस्ट नीरज याग्निक से, जिन्होंने पिछले 5 वर्षों में 50 हजार किलोमीटर तक की साइकल यात्रा कर चुके हैं। नीरज याग्निक की उम्र 50 साल से ज्यादा है।  विभिन्न बीमारियां भी हो चुकी हैं। उनका एक ऑपरेशन भी हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी वे लगातार साइकलिंग करते हुए भारत देश के कई शहरों की यात्रा कर चुके हैं।
 
अब तक कितने किलोमीटर की साइकल यात्रा कर चुके हैं? प्रमुख स्थानों का भी उल्लेख करें?
पिछले 5 वर्षों में 50 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुका हूं, जिसमें 25 हजार लंबी दूरी की रही कश्मीर से कन्याकुमारी, लेह मनाली, इंदौर से अयोध्या, हल्दीघाटी से इंदौर, द्वारका से डिब्रूगढ़ जैसे स्थान रहे।
 
कौनसी यात्रा सबसे ज्यादा रोमांचक रही?
हर यात्रा का अपना अलग रोमांच होता है... कश्मीर कन्याकुमारी में लाल चौक पर धारा 370 की समाप्ति के बाद झंडा फहराना, सेना से सम्मान मिलना... नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ की सभ्यता देखना रोमांचकारी होता है। द्वारका से डिब्रूगढ़ में नॉर्थ ईस्ट में साइकलिंग के दौरान एक जगह से नेपाल तो दूसरी तरफ बांग्लादेश का रास्ता। नर्मदा परिक्रमा के साधू-संतों से मिलना, ग्रामीणों का 4 परिक्रमावासियों के प्रति प्यार व सम्मान। अयोध्या जाते वक्त लोगों का रोकरोककर रामशिला के साथ फोटो खिंचवाना।

पहली बार कब और कहां तक साइकल यात्रा की?
2015 में इन्दौर से मांडव और मांडव से इंदौर पहली राइड थी।
 
साइकल यात्रियों को किस तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है?
साइकिल चलाते समय हेलमेट पहनें, रिफ्लेक्टिंग जैकेट पहनें, अपनी लेन में साइकिल चलाएं। यातायात का भी ध्यान रखें। 
 
क्या महाराणा प्रताप जयंती के मद्देनजर ही हल्दीघाटी को चुना या फिर कोई और भी उद्देश्य था?
महाराणा प्रताप व महाराजा छत्रसाल का नाम सुनते ही वीरता की कल्पना होने लगती है, शौर्य दिखाई देने लगता है... ख्याल आया कि कुछ शौर्य का काम करना चाहिए... हल्दीघाटी का नाम शौर्य की गाथाओं से जुड़ा हुआ है... तो सोचा वहीं से कुछ करना चाहिए।
साइकल चलाने से फिटनेस पर क्या असर होता है?
साइकल चलाने से न सिर्फ फिट रहा जा सकता है बल्कि घुटनों एवं कमर दर्द की समस्याओं से भी समाधान पाया जा सकता है, डायबिटीज व ब्लडप्रेशर के लिए साइक्लिंग बहुत ही उपयोगी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ से अधिक का राजस्व

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर : 184 संदिग्ध मामले, 22 बच्चों की मौत से उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में दहशत

अगला लेख